स्पोर्ट्स
Neeraj Chopra Wins Golden Spike Meet: नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर 85.29 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हाशिल किया हैं. ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में नीरज 85.29 मीटर के थ्रो के साथ खिताब अपने नाम किया.
Neeraj Chopra Wins Golden Spike Meet: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से देश को गौरवान्वित महशूश करवाया हैं. उन्होंने नई दिल्ली से 5400 किलोमीटर चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक मीट को जीत लिया. खास बात ये रही है कि जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इस टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा लेने उतरे थे. उन्होंने 85.29 मीटर के थ्रो के साथ खिताब अपने नाम किया. नीरज की इस जीत से पूरा देश खुश है और उन्हें बधाई दे रहा हैं.
धीमी रही शुरूआत
पेरिस डायमंड लीग में कुछ ही दिन पहले मिली शानदार जीत के बाद ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने लगातार दूसरी इंटरनेशनल जीत के साथ अपनी निरंतरता साबित की. इस टूर्नामेंट की शुरूआत नीरज के लिए धीमी रही है. नीरज ने टूर्नामेंट की शुरुआत फाउल और दूसरे दौर के 83.45 मीटर के प्रयास के साथ की. इस वजह वह अस्थाई रुप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए, लेकिन जब तीसरा दौरा शुरू हुआ तो नीरज ने दुनिया को अपना जलवा दिखाया.
अंत में एक और फाउल
उन्होंने तीसरे दौरे पर अपनी लय पकड़ी और भाले को 85.29 मीटर तक फेंका. यह एक ऐसा थ्रो जिसे कोई भी पीछे नहीं छोड़ पाया. उनके बाद के प्रयास 82.17 मीटर और 81.01 मीटर थे. अंत में उनके नाम एक और फाउल रहा.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.