Advertisement

Ganesh chaturthi wishes: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जीता दिल, 'बप्पा' के आगे जोड़े हाथ, पोस्ट वायरल

Ganesh Chaturthi 2022: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने गणेश चतुर्थी के पर्व पर भारतवासियों को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं दी है.

Ganesh chaturthi wishes: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जीता दिल, 'बप्पा' के आगे जोड़े हाथ, पोस्ट वायरल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वॉर्नर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पूरे देश में आज यानी 31 अगस्त को हर्षोल्लास से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है. गणपति की कृपा बनी रहे इसके लिए हर एक भारतीय का सिर भगवान के आगे झुका नजर आ रहा है. गणपति को मानने वाले ना सिर्फ भारत में हैं बल्कि पूरी दुनिया में हैं और इस बात का सबूत खुद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने दे दिया है. विदेशी क्रिकेटर वॉर्नर का दिल भारत और यहां के त्योहारों के लिए खूब धड़कता है और वो जब भी भारत में कोई पर्व होता है, तो जरूस से उसे लेकर बधाई देते हैं और खुद भी इसमें शामिल होते हैं.

वायरल हुआ पोस्ट

इस बार गणेश चतुर्थी के दिन वॉर्नर ने अपने सोशल मीडिया पर गणेश जी के आगे सिर झुकाते हुए कि अपनी फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में वॉर्नर हाथ जोड़े खड़े हैं और बैकग्राउंड में गणेश जी की बड़ी सी प्रतिमा है, जो आर्शीवाद देती दिख रही है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को अपलोड करते हुए लिखा, 'Happy Ganesh Chaturthi मेरे सभी दोस्तों को गणेश चतुर्थी की बहुत शुभकामनाएं.' वॉर्नर का ये पोस्ट वायरल भी हो गया है और सिर्फ चार घंटों मे ही इसे 12 लाख 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

Asia Cup 2022: कैंसर भी नहीं तोड़ सका क्रिकेट से नाता! 75 साल की कैंसर पीड़ित फैन व्हीलचेयर पर पहुंची स्टेडियम

भारतीयों का दिल जीता

वॉर्नर के इस पोस्ट पर उन्हें भारत से भी खूब प्यार मिल रहा है. ढेरों भारतीय वॉर्नर की गणेश चतुर्थी की बधाई देने के लिए तारीफ कर रहे हैं. उनके पोस्ट पर लोग 'गणपति बप्पा मोरिया' भी लिख रहे हैं. वॉर्नर के एक फैन ने कहा कि आपने ये पोस्ट कर के हमारा दिल जीत लिया है. जब कि एक अन्य शख्स ने कहा, 'कौन कहता है डेविड वॉर्नर एक ऑस्ट्रेलियाई हैं, असल में वो एक भारतीय हैं.'

 

 

बता दें कि गणेश चतुर्थी 31 अगस्त यानी बुधवार से प्रारंभ हो रही है. बुधवार गणपत‍ि जी का दिन होता है और इस दिन से गणेश उत्‍सव की शुरुआत अपने आप में बहुत खास होगी. 10 दिवसीय गणेशोत्‍सव पर्व का शुभ मुहूर्त भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 30 अगस्त की दोपहर से शुरू हो रही है और 31 अगस्त को दोपहर 03:23 बजे समाप्‍त हो रही है. गणपति की मूर्ति की स्थापना का शुभ मुहूर्त 31 अगस्‍त दोपहर करीब साढ़े 3 बजे तक है.

IND vs HK live streaming free: कराएं Jio, Airtel, Voda का ये रिचार्ज और फ्री में देखें Disney+ Hotstar पर मैच

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement