स्पोर्ट्स
Indian Gold Medalist in Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने गोल्ड अपने नाम किए हैं. करीब 24 साल बाद महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा गोल्ड जीते हैं.
एशियन गेम्स के 20वें एडिशन में भारतीट एथलीटों ने काफी शानदार परफॉर्मेंस की है. इस बार पुरुष नहीं बल्कि महिला एथलीटों का बोलबाला देखने को मिला है. एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने गोल्ड अपने नाम किए हैं. करीब 24 साल बाद महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा गोल्ड जीते हैं. एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रांज मेडल सहित 85 पदक जीते हैं. इतिहास में ये दूसरा बार है, जब भारत ने 20 से ज्यादा गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं.
साल 2002 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में महिलाओं ने पुरुषों की ज्यादा गोल्ड मेडल जीते हैं. इस बार एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं ने कुल 11 गोल्ड मेडल जीते हैं, जबकि पुरुषों ने 7 गोल्ड जीते हैं. इसके अलावा, 3 गोल्ड मिक्स्ड इवेंट में जीते हैं. हालांकि, साल 2002 में महिलाओं ने 6 गोल्ड और पुरुषों ने 5 गोल्ड जीते थे.
लेकिन साल 2002 के बाद से 2023 तक पुरुषों ने महिलाओं से ज्यादा गोल्ड जीते हैं. साल 2023 में भी पुरुषों ने 15 गोल्ड और महिलाओं मे 7 गोल्ड और मिक्सड में 4 गोल्ड जीते थे. हालांकि, 2023 में मेंस 19 सिल्वर और 18 ब्रांज जीते और लड़कियों ने 17 सिल्वर और 19 ब्रांज मेडल जीते थे. 2026 में महिलाओं ने 38 और पुरुषों ने भी 38 मेडल अपने नाम किए हैं.
इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026 में पहला गोल्ड महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया था. कमलजीत, सुरुचि सिंह, पुरुष-महिला कबड्डी, नीरू ढांडा, एथलेटिक्स, आर्चरी से लेकर बॉक्सिंग में भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं. पिछले बार भारत ने 28 गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे, लेकिन इस बार भारत ने 21 गोल्ड जीते हैं.
भारत ने दूसरी बार जीते 20 से ज्यादा गोल्ड
एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने सिर्फ दूसरी बार 20 से ज्यादा गोल्ड अपने नाम किया है. इससे पहले एशियन गेम्स 2023 में भारत ने 28 गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इसके अलावा, अब 2026 में दूसरी बार 20 से ज्यादा यानी 21 गोल्ड पदक जीते हैं. पिछली बार की तुलना में इस बार भारत ने 7 गोल्ड कम जीते हैं. पिछली बार कई खेल ऐसे थे, जिसमें भारत ने गोल्ड जीता था, वो इस बार एशियाड का हिस्सा नहीं थे. इस बार कुछ नए खेल भी जोड़े गए थे.
किन खिलाड़ियों ने जीते सबसे ज्यादा मेडल?
एशियन गेम्स 2026 में भारत के ऐसे कई एथलीट हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा दो गोल्ड अपने नाम किए हैं. महिला शूटिंग में नीरू धांडा ने व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा और मिक्स्ड ट्रैप टीम इवेंट में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर जीता है. इसके अलावा, तीरंदाजी में थिरुमुरु गणेश मणि रत्नम ने पुरुषों की कंपाउंड आर्चरी टीम और कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में दो गोल्ड और एक ब्रांज पदक जीता है. वहीं, तीरंदाजी में ही कुमकुम महोद ने महिला रिकर्व टीम इवेंट और अन्य स्पर्धाओं में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता है.
एशियन गेम्स 2026 की टॉप-5 मेडल टैली
एशियन गेम्स 2026 में सबसे उम्दा प्रदर्शन चीन ने किया है. चीन ने 169 गोल्ड, 89 सिल्वर और 83 ब्रांज सहित 324 मेडल जीते हैं. इसके बाद मेजबान देश जापान का नाम है. जापान ने 83 गोल्ड, 93 सिल्वर और 91 ब्रांज सहित 267 मेडल जीते हैं. वहीं, तीसरे स्थान पर साउथ कोरिया है, जिसने 38 गोल्ड, 43 सिल्वर और 68 ब्रांज समेत 149 पदक अपने नाम किए हैं. फिर भारत का नाम है. इंडिया ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रांज सहित 85 पदक अपने नाम किए हैं. लिस्ट में पांचवां नाम उज्बेकिस्तान का है, जिसने 21 गोल्ड, 25 सिल्वर और 24 ब्रांज समेत 70 मेडल अपने नाम किए हैं.