Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

फीफा के इतिहास में पहली बार लगे 300 से ज्यादा गोल, दर्शकों की भीड़ ने भी तोड़ा रिकॉर्ड; वर्ल्ड चैंपियन के नाम क्लीन शीट

टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा गोल भी लगे. इतना ही नहीं, टूर्नामेंट में दर्शकों की संख्या का भी रिकॉर्ड टूटा, जबकि वर्ल्ड चैंपियन स्पेन ने क्लीन शीट अपने नाम किया है.

Latest News
फीफा के इतिहास में पहली बार लगे 300 से ज्यादा गोल, दर्शकों की भीड़ ने भी तोड़ा रिकॉर्ड; वर्ल्ड चैंपियन के नाम क्लीन शीट

fifa world cup 2026 (Photo IANS) 

Add DNA as a Preferred Source

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का अंत हो गया है और इस वर्ल्ड कप में कई बड़े रिकॉर्ड्स टूटे हैं. स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें स्पन ने 1-0 से जीत हासिल की थी और अपना दूसरा खिताब जीता था. इस बार फीफा में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया था और टूर्नामेंट में कुल 104 मुकाबले भी खेले गए थे. इस दौरान टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा गोल भी लगे. इतना ही नहीं, टूर्नामेंट में दर्शकों की संख्या का भी रिकॉर्ड टूटा, जबकि वर्ल्ड चैंपियन स्पेन ने क्लीन शीट अपने नाम किया है. 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कितने गोल लगे?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम इंग्लैंड और फ्रांस है. इन दोनों टीमों ने सबसे ज्यादा 20-20 गोल दागे हैं. इसके अलावा अरजेंटीना ने 19 गोल दागे हैं, जबकि वर्ल्ड चैंपियन टीम स्पेन ने 14 गोल किए हैं. हालांकि, इस वर्ल्ड कप 2026 में कुल 308 गोल लगे हैं, जो फीफा के इतिहास में पहली बार हुआ है. पिछले साल 2022 में 172 गोल लगे थे, जिसकी तुलना में ये दोगुना ज्यादा गोल लगे हैं. 

फीफा 2026 में दर्शकों ने भी बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी यूएसए, कनाडा और मैक्सिको तीनों देश कर रहे थे. इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में 4,644,549 दर्शकों ने स्टेडियम से मैच देखा है, जो ग्रुप स्टेज का नया बेंचमार्क बन गया है. हालांकि, तीसरे राउंड की शुरुआत तक ही दर्शक संख्या 3,605,357 पहुंच गई थी, जिससे नॉर्थ अमेरिका के 1994 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उस दौरान 3,587,538 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन इस बार दर्शकों की संख्या काफी बढ़ी है. 

इस टीम को मिली क्लीन शीट

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में क्लीन शीट का खिताब वर्ल्ड चैंपियन टीम स्पेन को मिला है. उन्होंने इस टूर्नामेंट के 8 मैचों में सिर्फ 1 गोल खाया है, जो क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के खिलाफ आया था, जिसे चार्ल्स डी केटेलरे गोल दिया था. इसके साथ ही स्पेन ने साल 2010 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उस दौरान स्पेन ने 2 गोल खाए थे, जबकि फ्रांस ने 1998 और इटली ने 2006 में 2-2 गोल खाए थे, लेकिन स्पेन ने 2026 में 1 गोल खाकर तीनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 

कई खिलाड़ियों को मिले यलो और रेड कार्ड

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 48 टीमों ने हिस्सा था, जिसमें 104 मुकाबले खेले गए. हालांकि, सभी टीमों के लिए कुल  1,248 खिलाड़ियों ने परफॉर्म किया. हालांकि, इतने मैच होने के कारण कार्ड्स की संख्या पिछले एडिशन की तुलना में बढ़ी है. हालांकि, आंकड़ों के हिसाब से औसतन 3-4 यलो कार्ड प्रतिमैच दिखाए गए हैं. वहीं, VAR का इस्तेमाल से रेड कार्ड की संख्या कम हुई है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement