Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

FIFA World Cup Winners List: स्पेन ने जीता दूसरा खिताब, इस टीम के नाम सबसे ज्यादा ट्रॉफी; देखें विनर लिस्ट

FIFA World Cup Winners List: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला गया था, जिसमें लियोनल मेसी की टीम ने अपने नाम कर लिया है.

Latest News
FIFA World Cup Winners List: स्पेन ने जीता दूसरा खिताब, इस टीम के नाम सबसे ज्यादा ट्रॉफी; देखें विनर लिस्ट

FIFA World Cup Winners List (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला गया था, जिसमें स्पेन की टीम ने अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही टीम ने अपना दूसरा खिताब भी जीत लिया है. हालांकि, अर्जेंटीना अपनी ट्रॉफी डिफेंड नहीं कर सकी. फीफा 2026 का चैंपियन मिलने के बाद जानते हैं कि फीफा के इतिहास में अब तक किन टीमों ने खिताब जीता है. हालांकि, लिस्ट में एक टीम ने सबसे ज्यादा 5 खिताब अपने नाम किए हैं. आप यहां फीफा वर्ल्ड कप की विनर लिस्ट देख सकते हैं. 

ब्राजील फुटबॉल टीम (Brazil)

ब्राजील की फुटबॉल का नाम लिस्ट में पहले पायदान पर है. टीम ने 5 बार खिताब अपने नाम किया है. टीम ने 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 में ट्रॉफी जीती थी. 

इटली फुटबॉल टीम (Italy)

फीफा वर्ल्ड कप हर चार साल में एक बार खेला जाता है. इटली की फुटबॉल टीम ने 1934 में खिताब अपने नाम किया था. उसके बाद 1938, 1982 और 2006 में कुल 4 टाइटंल जीती है. 

वेस्ट जर्मनी फुटबॉल टीम (West Germany)

वेस्ट जर्मनी की फुटबॉल टीम ने अपना पहला टाइटल 1954 में जीता था. उसके बाद टीम ने 1974 और 1990 में टाइटल अपने नाम किया था. टीम ने अब तक तीन बार खिताब जीता है.

अर्जेंटीना फुटबॉल टीम (Argentina)

अर्जेंटनी ने पिछला वर्ल्ड कप अपने नाम किया और इस बार फाइनल में टीम को हार का सामना करना. हालांकि, टीम ने 1978, 1986 और 2022 कुल तीन बार खिताब जीता है. हालांकि, 2026 में अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. फाइनल में स्पेन ने मेसी की टीम को 1-0 से हरा दिया. 

स्पेन फुटबॉल टीम (Spain)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अपनी जगह पक्की की थी और खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. 16 साल बाद टीम ने अपनी दूसरी ट्रॉफी जीती है. इससे पहले स्पेन की टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ साल 2010 में अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप जीता था. 

फ्रांस फुटबॉल टीम (France)

फ्रांस की टीम ने साल 1998 में अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. उसके बाद टीम ने 2018 में अपना दूसरा खिताब जीता था.  

उरुग्वे फुटबॉल टीम (Uruguay)

फीफा वर्ल्ड कप का पहला सीजन आज से 96 साल पहले यानी साल 1930 में खेला गया था. इस सीजन उरुग्वे फुटबॉल टीम ने अर्जेंटीना को हराकर खिताब जीता था. उसके बाद उरुग्वे ने 1950 में दूसरा खिताब जीता था. 

जर्मनी फुटबॉल टीम (Germany)

जर्मनी की फुटबॉल टीम ने साल 2014 में अर्जेंटीना को हराकर अपना पहला और इकलौता टाइटल जीता था. 

फीफा वर्ल्ड कप विनर लिस्ट

  • ब्राजील फुटबॉल टीम (Brazil Football Team)- 5 ट्रॉफी
  • इटली फुटबॉल टीम (Italy Football Team)- 4 ट्रॉफी
  • वेस्ट जर्मनी फुटबॉल टीम (West Germany Football Team)- 3 ट्रॉफी
  • अर्जेंटीना फुटबॉल टीम (Argentina Football Team)- 3 ट्रॉफी
  • स्पेन फुटबॉल टीम (Spain Football Team)- 2 ट्रॉफी
  • फ्रांस फुटबॉल टीम (France Football Team)- 2 ट्रॉफी
  • उरुग्वे फुटबॉल टीम (Uruguay Football Team)- 2 ट्रॉफी
  • जर्मनी फुटबॉल टीम (Germany Football Team)- 1 ट्रॉफी

FIFA 2026

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement