स्पोर्ट्स
फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर है और हर फुटबॉल प्रेमी के मन में एक ही सवाल है कि 2026 वर्ल्ड कप कौन जीतेगा?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी और सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. जब टूर्नामेंट सेमीफाइनल के स्टेज पर हो, तो हर फुटबॉल फैन के मन में बस एक ही सवाल घूम रहा है- इस बार चमचमाती ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी? मैदान पर तो टीमें पसीना बहा ही रही हैं, लेकिन इस बार हमने दुनिया के तीन सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स- चैटजीपीटी, Gemini और Grok से पूछ डाला कि उनका प्रेडिक्शन क्या है. हैरान करने वाली बात यह है कि तीनों AI एक ही सुर में बात कर रहे हैं.
जब हमने चैटजीपीटी से पूछा, तो उसने टीम की मजबूती, खिलाड़ियों की गहराई और मौजूदा फॉर्म का बारीकी से एनालिसिस किया. सेमीफाइनल में फ्रांस, स्पेन, अर्जेंटीना और इंग्लैंड हैं. चैटजीपीटी ने बिना किसी झिझक के फ्रांस का नाम लिया. चैटजीपीटी का मानना है कि फ्रांस के पास इस समय दुनिया का सबसे खतरनाक अटैकिंग लाइन-अप है और बड़े मैचों का उनका अनुभव उन्हें बाकी टीमों से काफी आगे रखता है.
Gemini ने तो सिर्फ विजेता का नाम ही नहीं बताया, बल्कि पूरे फाइनल का सीन ही सेट कर दिया. Gemini के मुताबिक, 19 जुलाई को होने वाले महामुकाबले में फ्रांस और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे. सेमीफाइनल में जहां स्पेन के मजबूत डिफेंस को भेदकर फ्रांस आगे बढ़ेगा, वहीं थॉमस ट्यूशेल की कोचिंग वाली इंग्लैंड टीम, मेसी की अर्जेंटीना का सफर खत्म कर फाइनल में पहुंचेगी. लेकिन अल्टीमेट विनर कौन होगा? Gemini के अनुसार, किलियन एम्बापे की कप्तानी में फ्रांस वर्ल्ड कप जीतेगा, क्योंकि उनके पास फाइनल खेलने का तगड़ा अनुभव है.

वहीं एलन मस्क के AI टूल Grok ने भी मौजूदा आंकड़ों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को देखते हुए साफ कर दिया है कि 2026 वर्ल्ड कप जीतने के लिए फ्रांस सबसे मजबूत और इकलौता फेवरेट दावेदार है.
तीनों बड़े AI मॉडल्स का एक ही टीम फ्रांस पर दांव लगाना यह दिखाता है कि कागज पर और आंकड़ों के मामले में फ्रांसीसी टीम का कोई तोड़ नहीं है. लेकिन फुटबॉल अनिश्चितताओं का खेल है, जहां आखिरी मिनट का गोल भी इतिहास बदल देता है. अब देखना यह होगा कि क्या 19 जुलाई को मेटलाइफ स्टेडियम में एम्बापे ट्रॉफी उठाएंगे या फिर कोई और टीम AI के इस प्रेडिक्शन को गलत साबित कर देगी.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG ODI: कब से खेली जाएगी भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज? एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे विराट-रोहित