स्पोर्ट्स
फीफा वर्ल्ड कप 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला फ्रांस और स्पेन के बीच गुरुवार 16 जुलाई, 2026 को खेला जाएगा.
फ्रांस लगातार तीसरी बार फीफा फाइनल में जगह बनाने से बस एक मैच दूर है, लेकिन स्पेन के रूप में उन्हें मौजूदा यूरोपियन चैंपियन और शानदार फॉर्म में चल रही टीम का सामना करना होगा. डिडियर डेसचैम्प्स की टीम ने सेनेगल, इराक और नॉर्वे के खिलाफ लगातार तीन जीत के साथ ग्रुप स्टेज आसानी से पार किया और फिर राउंड ऑफ 32 में स्वीडन को भी आसानी से हरा दिया था. इसके बाद फ्रांस की टीम ने अपने खेल का एक अलग अंदाज दिखाया. उन्होंने राउंड ऑफ 16 में मजबूत पैराग्वे को हराया और फिर क्वार्टर-फाइनल में मोरक्को को हराकर शानदार प्रदर्शन किया था.
ग्रुप एच के अपने पहले मैच में केप वर्दे के साथ चौंकाने वाले गोल-रहित ड्रॉ के बाद, स्पेन ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल की. उन्होंने सऊदी अरब और उरुग्वे को हराकर पहला स्थान हासिल किया और फिर राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया को आसानी से हरा दिया. राउंड ऑफ 16 और क्वार्टर-फाइनल में देर से किए गए गोल अहम रहे. बेंच से आए मिकेल मेरिनो ने पहले पुर्तगाल और फिर बेल्जियम को हराने में मदद की.
कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से पहले फ्रांस और स्पेन के बीच कुल 38 मैच खेले गए हैं. स्पेन ने 18 और फ्रांस ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 7 मैच ड्रॉ रहे हैं. फ्रांस और स्पेन का मैच भारतीय समयानुसार बुधवार को भारतीय समयानुसार तड़के 12:30 बजे खेला जाएगा.
कहां देखें फ्रांस-स्पेन का लाइव?
भारत में फ्रांस बनाम स्पेन सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 प्लेटफॉर्म और ऐप पर उपलब्ध होगी. इसके लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी. वहीं, लाइव टेलीकास्ट यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2, और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा.