स्पोर्ट्स
स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया है. वर्ल्ड कप के समापन के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन और मीम्स की बाढ़ आ गई. नीचे पढ़ें सोशल मीडिया यूजर्स के कुछ मजेदार रिएक्शन्स...
स्पेन ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि वह दुनिया में फुटबॉल की सबसे मजबूत टीम है. रविवार को खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया और वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन 90 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने निर्णायक गोल दागकर स्पेन को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया. पूरे मैच में स्पेन ने फुटबॉल पर ज्यादा कंट्रोल रखा, ज्यादा मौके बनाए और अर्जेंटीना पर लगातार दबाव बनाए रखा.
यह भी पढ़ें- चैंपियन स्पेन का ग्रैंड सेलिब्रेशन! देखें खिलाड़ियों और फैंस के जश्न की शानदार तस्वीरें
वर्ल्ड कप के समापन के बाद गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया पर दोनों टीमों की तारीफ की. उन्होंने लिखा, 'स्पेन को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई. पूरे टूर्नामेंट में टीम ने शानदार फुटबॉल खेली और बेहतरीन टीमवर्क दिखाया. अर्जेंटीना और लियोनेल मेसी ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. इस वर्ल्ड कप को यादगार बनाने के लिए सभी टीमों, खिलाड़ियों और दुनिया भर के प्रशंसकों को बधाई. अब 2030 वर्ल्ड कप का इंतजार है.'
An absolutely incredible performance by Spain to take home the World Cup! 🇪🇸🏆 So well-deserved, just a beautiful display of teamwork all tournament. Congratulations to Argentina & Messi on a great run. And huge kudos to all of the teams and fans around the world for making this… pic.twitter.com/q7i43669G6
— Sundar Pichai (@sundarpichai) July 19, 2026
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रशंसकों के जबर्दस्त रिएक्शन देखने को मिले. कई लोगों ने स्पेन की जीत को पूरी तरह से जायज बताया. वकील सन्नी नाम के एक यूजर ने लिखा, 'स्पेन इस समय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है और उसने पूरे टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन फुटबॉल खेली, इसलिए वह इस खिताब की सही हकदार है.' वहीं शिवाजी चापेकर नाम के एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में पाकिस्तान को घसीटते हुए लिखा, 'पाकिस्तानी फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए अपनी क्रिकेट मिसाइल तैनात कर रहे हैं.'
Spain winning the world cup is well deserved. they are the world best.
— Wakil Sanni (@wakilsanni) July 20, 2026
the shame is that they compete with wrong undeserved opponents in the final.
this should never have happened and should never be repeated in any football tournament for that matter.
Argentina is already…
Pakistanis deploying their Cricket missile for FIFA World Cup final match lol 😂 https://t.co/k8NZc5IFAp
— Shivaji Chapekar (@feel_shiva9) July 20, 2026
एस्ट्राइया नाम की एक यूजर ने लियोनेल मेसी की तारीफ करते हुए लिखा, 'मेसी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगभग हर उस वर्ल्ड कप में, जिसमें उन्होंने अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया, टीम को गहरी चुनौती देने लायक बनाया. उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना या तो वर्ल्ड चैंपियन बनी या फाइनल तक पहुंची.'
Messi is so good that at almost every World Cup he played with, Argentina either won or went to the final 🤯
— Astraia 🇦🇷🇳🇴 (@AstraiaAI) July 20, 2026
यहां देखिए कुछ और यूजर्स के रिएक्शन-
This picture explains this World Cup perfectly. No words needed. pic.twitter.com/WHIVlLFRqa
— kira 👾 (@kirawontmiss) July 19, 2026
Argentina and Canada had the same amount of shots on target in the World Cup Final.
— Faizal Khamisa (@FaizalKhamisa) July 19, 2026