Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन टीम स्पेन पर होगी पैसों की बारिश, रनर-अप टीम भी होगा मालामाल; प्राइज मनी कर देगी हैरान

FIFA World Cup 2026 Prize Money: स्पेन पर खिताब जीतने के बाद पैसों की बारिश होने वाली है, जिसकी रकम फैंस के होश उड़ा देगी. इतना ही नहीं, रनर-अप टीम अर्जेंटीना भी मालामाल होगी, जबकि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को करोड़ों रुपये मिलने वाले हैं.

Latest News
FIFA World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन टीम स्पेन पर होगी पैसों की बारिश, रनर-अप टीम भी होगा मालामाल; प्राइज मनी कर देगी हैरान

FIFA World Cup 2026 Prize Money (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला गया था, जिसे स्पेन की टीम ने 1-0 से अपने नाम कर लिया है. इस दौरान दिग्गज खिलाड़ी फेरन टोरेस ने एक गोल दागा. ऐसे में स्पेन पर खिताब जीतने के बाद पैसों की बारिश होने वाली है, जिसकी रकम फैंस के होश उड़ा देगी. इतना ही नहीं, रनर-अप टीम अर्जेंटीना भी मालामाल होगी, जबकि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को करोड़ों रुपये मिलने वाले हैं. आइए जानते हैं कि फीफा ने चैंपियन टीम को कितनी प्राइज मनी रखी है और अर्जेंटीना के साथ-साथ स्पेन को कितना इनाम मिलने वाला है. 

48 टीमों के लिए होगी प्राइज मनी?

इस बार फीफा वर्ल्ड कप काफी ऐतिहासिक है, क्योंकि इस बार 48 टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, जबकि इससे पहले वर्ल्ड कप में 32 टीमें हिस्सा लेती थी. हालांकि, फीफा ने सभी 48 टीमों के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है. इस बार कुल इनामी राशि 871 मिलियन डॉलर होने वाली है, जो सभी टीमों में बांटी जाएगी. हालांकि, पिछली बार की तुलना में इनामी राशि लगभग 65 प्रतिशत ज्यादा है. 

चैंपियन टीम को कितना मिलेगा इनाम?

आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन टीम स्पेन को 50 मिलियन डॉलर मिलेंगे, जो भारतीय 481 करोड़ रुपये होते हैं. इतना ही नहीं, रनरअप टीम अर्जेंटीना को 33 मिलियन डॉलर यानी 318 करोड़ रुपये मिलेंगे. हालांकि, तीसरे स्थान यानी इंग्लैंड को 279 करोड़ और चौथे स्थान वाली टीम फ्रांस को 259 करोड़ रुपये की भारी रकम मिलेंगी. 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी लिस्ट

  • चैंपियन स्पेन- 481 करोड़ रुपये
  • रनर-अप अर्जेंटीना- 318 करोड़ रुपये
  • तीसरा स्थान वाली टीम इंग्लैंड- 279 करोड़ रुपये
  • चौथा स्थान वाली टीम फ्रांस- 259 करोड़ रुपये
  • क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली टीम- 183 करोड़ रुपये
  • राउंड ऑफ 16 खेलने वाली टीम- 144 करोड़ रुपये
  • राउंड ऑफ 32 खेलने वाली टीम- 106 करोड़ रुपये
  • ग्रुप स्टेज से बाहर हुई टीम- 87 करोड़ रुपये

FIFA 2026

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement