Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमन में शकीरा के डांस-गाने से जमेगा रंग, ये ग्लोबल स्टार्स करेंगे परफॉर्म

FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony in Hindi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी तीन देश यूएसएस कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं. इस मेगा इवेंट का पहला मुकाबला 12 जून को मेक्सिको में खेला जाएगा.

Latest News
FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमन में शकीरा के डांस-गाने से जमेगा रंग, ये ग्लोबल स्टार्स करेंगे परफॉर्म

FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony

Add DNA as a Preferred Source

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी तीन देश यूएसएस कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं. इस मेगा इवेंट का पहला मुकाबला 12 जून को मेक्सिको में खेला जाएगा. लेकिन इस टर्नामेंट से पहले भव्य उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें कई ग्लोबल स्टार्स अपना जलवा बिखेरने वाले हैं. इसमें शकीरा का नाम भी शामिल हैं, जो अपने डांस और गाने से महफिल लूटने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं कि फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी कब होगी और इसमें कौन-कौन परफॉर्म करने वाला है.

शकीरा समेत ये स्टार्स करेंगे परफॉर्म

फीफा ने रिलीज जारी करते हुए ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले स्टार्स की जानकारी दी है. ग्लेबल स्टार सिंगर और डांसर शकीरा और बर्ना बॉय ओपनिंग सेरेमनी पर दाई-दाई गाने के साथ शुरुआत करेंगे. दाई-दाई फीफा वर्ल्ड कप का आधिकारिक गाना है, जो ग्लोबल सिटीजन एजुकेशन फंड को समर्थन करेगा. इस दौराम एलेजांद्रो फर्नांडेज, बेलिंडा, बर्ना बॉय, डैनी ओशन, जे बाल्विन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अजुलेस, माना, शकीरा और टाइला परफॉर्म करने वाले हैं.

कब होगी ओपनिंग सेरेमनी?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच मेक्सिको में खेला जाएगा. मैच रात 12.30 बजे से होगा. लेकिन इससे ठीक 90 मिनट पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी. इस ओपनिंग सेरेमनी में तमाम स्टार्स परफॉर्म करेंगे और महफिल लूटेंगे. हालांकि, एक घंटे से ज्यादा ये कार्यक्रम होगा. 

शकीरा और वर्ल्ड कप गाने का है खास रिश्ता

डांसर और सिंगर शकीरा और बर्ना बॉय फीफा वर्ल्ड कप के आधिकारिक गाने पर काम कर रहे हैं. हालांकि, गाने का ऑडियो 16 मई को रिलीज हुआ था. शकीरा ने फीफा वर्ल्ड कप के फेमस गाने वाका-वाका गाया था और लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. 

इस बार कितनी टीमों ने लिया हिस्सा?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 48 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिनके बीच 104 मुकाबले खेले जाएंगे. हालांकि, इससे पहले यानी 2022 में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 20 जुलाई को खेला जाएगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement