Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

FIFA World Cup 2026 Live Streaming in India: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शुक्रवार 12 जून से होने जा रहा है. इस बार मेगा इवेंट की मेजबानी कुल 3 देश कर रहे हैं.

Latest News
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

FIFA World Cup 2026 Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source
  • फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शुक्रवार 12 जून 2026 से होगी.
  • फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रहे हैं. 
  • फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे.
  • भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 अलग-अलग समय पर खेला जाएगा. 

FIFA World Cup 2026 Live Streaming in India: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शुक्रवार 12 जून से होने जा रहा है. इस बार मेगा इवेंट की मेजबानी कुल 3 देश कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इस इवेंट में कुल 48 टीमों मे हिस्सा लिया है, जिनके बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाने हैं. इस इवेंट को दुनियाभर में देखा जाता है. फुटबॉल का ये इवेंट भारत में भी पसंद किया जाता है. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि फीफा के मुकाबले भारत में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि भारतीय समयानुसाप कितने बजे मुकाबले खेले जाएंगे और लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी. 

कहां खेला जाएगा फीफा वर्ल्ड कप 2026? 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी यूएसए, मेक्सिको और कनाडा कर रहे हैं. इन देशों में फीफा के मुकाबले खेले जाने हैं. 

भारत में कितने बजे से खेले जाएंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले भारक में अलग-अलग समय पर मुकाबले खेले जाएंगे. रात 10.30 बजे, रात 12.30 बजे, रात 1.30 बजे से 2.30 बजे तक, सुबह 3.20 बजे से 6.30 बजे तक और सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक मुकाबले खेले जाने हैं. इन सभी स्लॉट में मुकाबले खेले जाएंगे. 

कितने चरण में खेला जाएगा फीफा वर्ल्ड कप 2026?

  • ग्रुप स्टेज मुकाबले- 12 जून से 28 जून 2026 तक
  • राउंड ऑफ 32 मुकाबले- 29 जून से 4 जुलाई तक
  • राउंड ऑफ 16 मुकाबले- 5 जुलाई से 8 जुलाई तक
  • क्वार्टर फाइनल मुकाबले- 10 जुलाई से 12 जुलाई तक
  • सेमीफाइनल मुकाबले- 15 जुलाई से 16 जुलाई तक
  • तीसरे स्थान का मुकाबला- 19 जुलाई
  • फाइनल मुकाबला- 20 जुलाई

किन टीमों ने लिया है हिस्सा?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिन्हें ग्रुपों में बांटा गया है. इसमें मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चेक रिपब्लिक, कनाडा, बोस्निया, हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड, अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर, नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया, बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड, स्पेन, काबो वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे, फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे, अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन, पुर्तगाल, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया, इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना और पनामा.

कितने मुकाबले खेले जाएंगे?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 48 टीमों के बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें पहले ग्रुप स्टेज मुकाबले होंगे. फिर राउंड ऑफ 32 मुकाबले. उसके बाद राउंड ऑफ 16 मुकाबले. फिर क्वार्टर फाइनल मुकाबले, सेमीफाइनल मुकाबले और तीसरे स्थान का मुकाबला और फिर अंत में फाइनल खेला जाएगा. 

कहां लाइव देख सकेंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 को भारत में लाइव Unite8 Sports नेटवर्क के Unite8 Sports 1, 1 HD, 2 और 2 HD पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर होगी, जिसका लिंक यहां उलब्ध है... https://www.zee5.com/

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement