Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

फ्रांस-इंग्लैंड ब्रॉन्ज मेडल मैच में हुए 10 गोल, मेसी से आगे निकले एम्बाप्पे, रच दिया इतिहास

FIFA World Cup 2026 England vs France: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के इस सांसे रोक देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया.

Latest News
फ्रांस-इंग्लैंड ब्रॉन्ज मेडल मैच में हुए 10 गोल, मेसी से आगे निकले एम्बाप्पे, रच दिया इतिहास

तीसरे स्थान के मैच में इंग्लैंड ने फ्रांस को हराया (Image Source- ANI)

Add DNA as a Preferred Source
  • तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया
  • मैच के पहले हाफ में इंग्लैंड ने 4-0 की एकतरफा बढ़त बनाई थी
  • स्टार फॉरवर्ड बुकायो साका ने पेनल्टी गोल समेत मैच में अपनी बेहतरीन हैट्रिक पूरी की
  • फ्रांस के एम्बाप्पे ने मैच में दो गोल दागकर वर्ल्ड कप इतिहास में अपने कुल 22 गोल पूरे किए

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा स्थान हासिल करने के लिए रविवार (भारतीय समयानुसार) रात खेला गया मुकाबला फुटबॉल इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक बन गया. फीफा वर्ल्ड कप के इस कांटे के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड की टीम ने मैच में शुरुआत से ही अपना दबदबा बना लिया था, लेकिन फ्रांस ने भी हार नहीं मानी और अंत तक मैच को बेहद रोमांचक बनाए रखा. फुटबॉल फैंस के लिए यह मुकाबला किसी गोल-फेस्ट से कम नहीं था, जहां रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई.

पहले हाफ में इंग्लैंड का जलवा

मैच के पहले हाफ में पूरी तरह से इंग्लैंड का एकतरफा राज देखने को मिला. हाफ-टाइम तक इंग्लैंड की टीम 4-0 की मजबूत बढ़त बना चुकी थी. स्टार खिलाड़ी बुकायो साका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बेहतरीन गोल दागे, जबकि डेक्लान राइस और एजरी कोन्सा ने एक-एक गोल कर फ्रांस को बैकफुट पर धकेल दिया. 

फिर फ्रांस का पलटवार 

दूसरे हाफ में कहानी पूरी तरह पलट गई. 2018 की चैंपियन टीम फ्रांस ने गजब की वापसी की. कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने मोर्चे को संभाला और 48वें व 66वें मिनट में दो शानदार गोल ठोक दिए. ब्रैडली बारकोला ने भी एक गोल दागा, जिससे देखते ही देखते स्कोर 4-3 हो गया और मैच में रोमांच चरम पर पहुंच गया.

हालांकि, बुकायो साका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की और इंग्लैंड को 5-3 से आगे कर दिया. इंजरी टाइम में फ्रांस के उस्मान डेम्बेले ने एक और गोल कर अंतर को 5-4 किया, लेकिन आखिरी पलों में जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड के लिए छठा गोल दागकर फ्रांस की बची-कुची उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

किलियन एम्बाप्पे बने वर्ल्ड कप इतिहास के 'किंग'

भले ही फ्रांस की टीम यह मैच हार गई हो, लेकिन उनके कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज करा लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ दो गोल दागते ही एम्बाप्पे फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के 21 गोलों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड कप में अपने कुल 22 गोल पूरे कर लिए हैं.

एक दिलचस्प आंकड़ा यह भी है कि रियल मैड्रिड के इस स्टार स्ट्राइकर ने वर्ल्ड कप के हर स्टेज (ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, थर्ड प्लेस प्लेऑफ और फाइनल) में गोल किया है, लेकिन वे अपने करियर के तीनों सेमीफाइनल मैचों में एक भी गोल नहीं कर पाए हैं.

रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी

इस मैच में फुटबॉल के कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त हुए. यह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरे स्थान के लिए खेला गया अब तक का सबसे ज्यादा गोल (कुल 10 गोल) वाला मैच बन गया है. फ्रांस के माइकल ओलिस ने किसी एक वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा असिस्ट (7) करने का पेले का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया. जूड बेलिंगहैम किसी एक वर्ल्ड कप एडिशन में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल (7) करने वाले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं. 

गोल्डन बूट की रेस हुई तेज

इस मुकाबले के बाद गोल्डन बूट की रेस भी बेहद दिलचस्प हो गई है. किलियन एम्बाप्पे 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ फिलहाल इस लिस्ट में टॉप पर हैं. वहीं, लियोनेल मेसी 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. मेसी के पास सोमवार (भारतीय समयानुसार) रात को स्पेन के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच में एम्बाप्पे को पीछे छोड़ने का बेहतरीन मौका होगा. 39 साल के मेसी के लिए यह फाइनल सिर्फ अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर नंबर-1 बनने की भी बड़ी जंग होगी.

ये भी पढ़ें- फाइनल से पहले FIFA अध्यक्ष ने Zee TV का जताया आभार, कहा- 'वर्ल्ड कप का हिस्सा बने टीम इंडिया'

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement