Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

96 साल में पहली बार FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन को मिलेगा खास सम्मान, पहली बार मिलेगा स्पेशल प्राइज

Special Prize on FIFA Champions: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले एक खास फैसला लिया गया है. फीफा के इतिहास में पहली बार विजेता खिलाड़ियों को एक खास सम्मान मिलने वाला है.

Latest News
96 साल में पहली बार FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन को मिलेगा खास सम्मान, पहली बार मिलेगा स्पेशल प्राइज

special prize (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले एक खास फैसला लिया गया है. फीफा के इतिहास में पहली बार विजेता खिलाड़ियों को एक खास सम्मान मिलने वाला है. 96 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब चैंपियन खिलाड़ियों और स्टाफ को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी. स्पेन और अर्जेंटीना के बीच सोमवार 20 जुलाई, 2026 की तड़के 12.30 बजे से मैच खेला जाएगा, इस मैच के बाद ही पता लगेगा कि कौन से खिलाड़ियों को ये सम्मान मिलता है.

फीफा के इतिहास में पहली बार मिलेका स्पेशल प्राइज

फीफा के अनुसार, ये रिंग अमेरिकी खेलों की मशहूर परंपरा से प्रेरित है और पहली बार फुटबॉल विश्व कप का हिस्सा बनेगी. इसका मकसद खिलाड़ियों को उनकी ऐतिहासिक जीत की एक खास याद देना है. रिंग के एक तरफ फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी बनी होगी, जबकि दूसरी तरफ विजेता टीम के अनुसार खास डिजाइन तैयार किया जाएगा. हर रिंग पर अलग नंबर होगा, उसे खिलाड़ी के हिसाब से तैयार किया जाएगा और उसके साथ असली होने का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा.

FIFA 2026

खिलाड़ियों के हिसाब से कस्टमाइज होगी रिंग

फाइनल मैच खत्म होने के तुरंत बाद विजेता टीम के कप्तान और हेड कोच को अस्थायी रिंग दी जाएगी. इसके बाद पूरी विजेता टीम के लिए 30 रिंग तैयार की जाएंगी. हर रिंग को खिलाड़ियों के अनुसार कस्टमाइज किया जाएगा और बाद में आधिकारिक रूप से उन्हें सौंपा जाएगा. फीफा ने बताया कि इस रिंग का कुल 2,026 पीस का लिमिटेड एडिशन बनाया जाएगा. इनमें से 30 रिंग विश्व चैंपियन टीम को मिलेंगी. 

फैंस भी खरीग सकते हैं स्पेशल रिंग

फीफा स्पेशल रिंग का आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया है कि 2026 रिंग बनाई जाएगी, जिसमें से 30 रिंग चैंपियन टीम और स्टाफ को मिलेंगी. हालांकि, 1996 रिंक दुनियाभर के फुटबॉल फैंस के खरीद सकेंगे. इसके लिए आधिकारिक लाइसेंस भी प्राप्त उत्पाद के रूप में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement