Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

FIFA 2026 Awards: गोल्डन बॉल से लेकर गोल्डन ग्लव तक, देखें किन खिलाड़ियों ने जीता अवॉर्ड

FIFA World Cup 2026 Awards: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खिलाड़ियों को तमाम अवॉर्ड्स दिए जाते हैं, जिसमें गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल, गोल्डन ग्लव से लेकर बेस्ट यंग प्लेयर तक अवॉर्ड्स शामिल हैं.

Latest News
FIFA 2026 Awards: गोल्डन बॉल से लेकर गोल्डन ग्लव तक, देखें किन खिलाड़ियों ने जीता अवॉर्ड

FIFA 2026 Awards (Photo X) 

Add DNA as a Preferred Source

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब स्पेन ने अपने नाम किया है और इसके साथ ही दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट का अंत भी हो गया है. हालांकि, इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को तमाम अवॉर्ड्स दिए जाते हैं, जिसमें गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल, गोल्डन ग्लव से लेकर बेस्ट यंग प्लेयर तक अवॉर्ड्स मिलते हैं. स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फाइनल खेला गया था, जिसे स्पेन ने 1-0 से अपने नाम कर लिया है. आइए जानते हैं कि कौनसा अवॉर्ड किस प्लेयर को मिला है. 

किसने जीता फीफा 2026 का गोल्डन बूट?

फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में गोल्डन बूट अपने नाम किया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 10 गोल और 4 असिस्ट किए हैं, जिसके बाद उन्हें गोल्डन बूट मिला है. हालंकि, उन्हें लियोनल मेसी ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत तक मेसी दो गोल पीछे रह गए.

किसने जीता फीफा 2026 का गोल्डन बॉल?

स्पेन के कप्तान और मिडफील्डर रोड्री ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर आधिकारिक गोल्डन बॉल जीती है. ये अवॉर्ड टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को दिया जाता है. 

किसने जीता फीफा 2026 का गोल्डन ग्लव?

फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन ग्लव सबसे शानदार और दमदार प्रदर्शन करने वाले गोलकीपर को मिलता है. फीफा 2026 में स्पेन के उनाई सिमोन ने गोल्डन ग्लव का अवॉर्ड अपने नाम किया है. 

किस खिलाड़ी ने जीता बेस्ट यंग प्लेयर अवॉर्ड?

फीफा वर्ल्ड कप में बेस्ट यंग प्लेयर अवॉर्ड सबसे शानदार युवा फुटबॉलर को दिया जाता है. ये अवॉर्ड साल 2006 में पहली बार दिया गया था. वहीं, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के 18 साल के लामिन यमल को बेस्ट युवा प्लेयर का अवॉर्ड मिला है. 

  • गोल्डन बूट- किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस)
  • गोल्डन बॉल- रोड्री (स्पेन)
  • गोल्डन ग्लव- उनाई सिमोन (स्पेन)
  • बेस्ट यंग प्लेयर- लामिन यमल (स्पेन)

FIFA 2026

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement