Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Fifa World Cup 2022: मेसी या रोनाल्डो की दौलत भूल जाएंगे जब जानेंगे इस फुटबॉलर की अमीरी, 1600 खरब का है मालिक

Faiq Bolkiah Wealth: फुटबॉल के नामचीन सितारों के पास अपार दौलत होती है. क्या आप जानते हैं कि मेसी और रोनाल्डो से भी ज्यादा अमीर एक गुमनाम फुटबॉलर है.

Fifa World Cup 2022: मेसी या रोनाल्डो की दौलत भूल जाएंगे जब जानेंगे इस फुटबॉलर की अमीरी, 1600 खरब का है मालिक

Faiq Jefri Bolkiah Richest Footballer

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फुटबॉल सितारों की महंगी लाइफस्टाइल, आलीशान घर और गाड़ियों के बारे में खूब बातें होती हैं. फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup 2022) से पहले एक बार फिर गूगल सर्च में मेसी और रोनाल्डो जैसे सितारों के रिकॉर्ड्स के साथ संपत्ति भी सर्च की जा रही है. क्या आप जानते हैं कि अरबों के मालिक इन सितारों से भी ज्यादा अमीर फुटबॉलर ब्रूनेई का 24 साल का एक कम मशहूर फुटबॉलर है? दरअसल ब्रूनेई के पूर्व फुटबॉल कप्तान फैक बोल्किया के पास 1600 खरब की संपत्ति है.

Who Is Faiq Bolkiah
फुटबॉल के फैंस भी शायद फैक बोल्किया का नाम सुनकर अचरज में पड़ जाएं और याद करने की कोशिश करें कि यह फुटबॉलर कौन है.यह युवा खिलाड़ी मेसी और रोनाल्डो से भी ज्यादा अमीर है. दरअसल फैक कोई और नहीं बल्कि ब्रूनेई के राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनकी दौलत 20 बिलियन डॉलर बताई जाती है. इस बेशुमार संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा उनकी पैतृक संपत्ति का ही है. भारतीय करेंसी के हिसाब से उनकी संपत्ति साढ़े 16 सौ खरब रुपये के आसपास है. वह ब्रुनेई के वर्तमान सुल्तान हसनल बोल्किया के भतीजे हैं. उनके पिता ब्रुनेई के राजकुमार जेफरी बोल्किया हैं. ब्रूनेई राजपरिवार दुनिया का सबसे अमीर शाही घराना माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: हवा में उड़कर बाउंड्री रोकने से लेकर स्टार्क की अंदर आती खतरनाक गेंद, देखें वीडियो 

प्राइवेट जेट, आलीशान महल, कई शहरों में विला
फैक ब्रुनेई की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. उनका जन्म अमेरिका के लास एंजिल्स में हुआ था और उनकी शिक्षा ब्रिटेन में हुई है.उन्होंने चेल्सी, आर्सेनल, साउथेम्प्टन और लीसेस्टर सिटी जैसे प्रीमियर लीग क्लबों के लिए खेल चुके हैं. 2021 में चोनबुरी में शामिल हुए थे जो कि थाईलैंड का एक क्लब है. फैक की दौलत की बात की जाए तो ब्रूनेई का शाही महल उनके परिवार का है. इसके अलावा उनके पास लंदन, लास एंजिलिस और पेरिस में आलीशान घर हैं. प्राइवेट जेट और महंगी गाड़ियों के साथ ही उनके पास मंहगे नस्ल के घोड़े भी हैं. 

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022 के दौरान एक गलती पहुंचा सकती है जेल, मैच के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement