Advertisement

FIFA World Cup 2022: मोरक्को से मिली हार के बाद फूट-फूट कर रोए Cristiano Ronaldo, देखें वीडियो

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल का FIFA World Cup में सबसे बेस्ट प्रदर्शन साल 1966 में देखने को मिला था जब ये टीम तीसरे स्थान पर रही थी.

FIFA World Cup 2022: मोरक्को से मिली हार के बाद फूट-फूट कर रोए Cristiano Ronaldo, देखें वीडियो

fifa world cup 2022 cristiano ronaldo fifa world cup ends with tears after lossing quarter final vs morocco

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शनिवार को फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के क्वार्टरफाइनल में मोरक्को के हाथों हारने के बाद पुर्तगाल के खिताब जीतने का सपना टूट गया. मोरक्को ने पुर्तगाल (Morocco vs Portugal) को क्वार्टरफाइनल में 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली और रोनाल्डो के खिताब जीतने सपने को भी चकनाचूर कर दिया. इस तरह मोरक्को पहली अफ्रीकी टीम बन गई है जिसने सेमीफाइनल में जगह बनाई है.  इस हार के साथ पुर्तगाल की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई और दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के विश्व चैंपियन बनने का सपना भी टूट गया है. मैच के बाद रोनाल्डो अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके और फूट-फूट कर रोने लगे. 

वनडे इतिहास में भारतीय टीम ने दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी जीत, बांग्लादेश को 227 रन से पीटा

साल 2006 के फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. उसके बाद से टीम लगातार इससे आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही है. शनिवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल में मोरक्को के खिलाफ हार के बाद पुर्तगाल का इस बार भी सेमीफाइनल से पहले ही सफर समाप्त हो गया. दुनिया की 22वें नंबर की मोरक्को के लिए यूसुफ एन नेसरी ने 42वें मिनट में गोल दागा. मोरक्को का विश्व कप नॉकआउट में यह पहला गोल था. मोरक्को ने अब तक अपने अभियान के दौरान सिर्फ एक गोल खाया है. 

सेमीफाइनल में अब मोरक्को की भिड़ंत 15 दिसंबर को डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस से होगी. पुर्तगाल की इस हार के बाद यह लगभग तय हो गया है कि पांच विश्व कप में गोल दागने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब विश्व कप ट्रॉफी कभी नहीं उठा पाएंगे. 37 वर्षीय खिलाड़ी का यह आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement