Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

FIFA ban AIFF: महिला खिलाड़ियों को भुगतनी पड़ी सिस्टम की गलती की सजा! पढ़ें ताशकंद में टीम के साथ क्या हुआ

केरल की श्री गोकुलम एफसी पहली ऐसी भारतीय महिला क्लब थी, जो AFC Women's Championship में खेलने वाली थी लेकिन AIFF के बैन होने के बाद अब खेलना मुश्किल लग रहा है.

FIFA ban AIFF: महिला खिलाड़ियों को भुगतनी पड़ी सिस्टम की गलती की सजा! पढ़ें ताशकंद में टीम के साथ क्या हुआ

FIFA BAN AIFF

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय फुटबॉल के लिए कहीं से भी अच्छी खबर नहीं आ रही है. FIFA ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) को सस्पेंड कर दिया है. AIFF में बाहरी दखलअंदाजी की वजह से भारतीय फुटबॉल के बैन करना पड़ा है. जिसकी वजह से अब अडर 17 वूमेंस विश्व कप की मेजबानी पर भी संकट के बादल छा गए हैं. 85 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय फुटबॉल को FIFA ने बैन कर दिया हो. अब इसका असर भारती खिलाड़ियों पर भी दिखने लगा है. 

दही हांडी फोड़ने वाले गोविंदाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, खेल का दर्जा मिला, सरकारी नौकरी मिलेगी!

हालांकि शुक्रवार को भारतीय खेल मंत्रालय ने श्री गोकुलम केरल एफसी और एटीके मोहन बागान को निर्धारित टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (FIFA) और एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) दोनों से संपर्क किया है. फीफा के फैसले के बाद कोई भी भारत की क्लब फीफा या एफसी के किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेल सकती है. 

ताशकंद में फंसी गोकुलम की महिला टीम

जिसके बाद गोकुलम एफसी की महिला टीम ताशकंद में फंस गई है, जहां वो मंगलवार को AFC महिला क्लब चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने के लिए ताशकंद पहुंची थीं. वहां पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि फीफा ने भारत को बैन कर दिया है. इस बैन के चलते अब  AFC महिला क्लब चैंपियनशिप 2022 में गोकुलम एफसी की महिला टीम खेल नहीं सकेगी. 

अब खेल मंत्रालय ने FIFA और AFC से इस क्लब को चैंपियनशिप में खेलने की मंजूरी देने के लिए संपर्क किया है. हालांकि फीफा की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement