स्पोर्ट्स
FIFA 2026 Golden Boot List: फ्रांस के दिग्गज किलियन एम्बाप्पे ने मेसी का सपना तोड़ दिया और सबले ज्यादा गोल करके उन्हें पछाड़ दिया है. इसके साथ ही एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट अपने नाम किया है.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कई दिग्गजों ने दमदार प्रदर्शन किया, जिसमें अर्जेंटीना के लियोनल मेसी का नाम भी शामिल था. फीफा 2026 में मेसी सबसे ज्यादा गोल करते हुए गोल्डन बूट की लिस्ट पर अपना दबदबा बनाए थे, लेकिन फ्रांस के दिग्गज किलियन एम्बाप्पे ने मेसी का सपना तोड़ दिया और सबले ज्यादा गोल करके उन्हें पछाड़ दिया है. इसके साथ ही एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट अपने नाम किया है. आइए जानते हैं कि गोल्डन बूट की लिस्ट में किन खिलाड़ियों का नाम शामिल है. आप यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं.
एबाप्पे ने मेसी को पीछे छोड़ जीता गोल्डन बूट
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के बीच गोल्डन बूट रेस में कांटे की टक्कर चल रही थी. लेकिन एम्बाप्पे ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे स्थान वाले मैच में दो गाल दागकर मेसी को पछाड़ दिया. हालांकि, मेसी फाइनल में स्पेन के खिलाफ एक भी गोल नहीं दाग सके. किलियन एम्बाप्पे ने फीफा 2026 में सबसे ज्यादा 10 गोल दागे है, इसके अलावा उन्होंने 4 असिस्ट भी किए हैं. वहीं, मेसी ने 8 गोल और 4 असिस्ट किए हैं.
गोल्डन बूट 2026 लिस्ट
क्या होता है असिस्ट?
फुटबॉल के नियम के अनुसार, असिस्ट गोल का मतलब होता है कि किसी खिलाड़ी द्वारा पास किए जाने के तुरंत बाद दूसरा खिलाड़ी गोल दाग दे, जिसे असिस्ट कहते हैं. जैसे कोई खिलाड़ी अपने साथी प्लेयर को गेंद पास करता है और उसका साथी खिलाड़ी गोल कर देता है, तो पहले खिलाड़ी यानी पास करने वाले खिलाड़ी को असिस्ट मिलता है.
