Advertisement

बुमराह के टीम से बाहर होने के पर हुई मीम्स की बारिश, इस एक्टर को बताया रिप्लेसमेंट

Fans Reaction on Jasprit Bumrah: चोट की वजह से बुमराह के टीम से बाहर होने के बाद मीम्स की बाढ़ आ गई. फैंस ने रिप्लेसमेंट के भी सुझाव दिए.

Latest News
बुमराह के टीम से बाहर होने के पर हुई मीम्स की बारिश, इस एक्टर को बताया रिप्लेसमेंट

Memes on Jasprit Bumrah 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेट टीम को जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के रूप में बड़ा झटका लगा है. टी-20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup 2022) 2022 के शुरू होने में अब सिर्फ 15 दिन बचे हैं और ऐसे में इस दिग्गज खिलाड़ी का टीम से बाहर होना टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है. गुरुवार को एक बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया था कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah Injured) पीठ की चोट की वजह से अगले दोनों मुकाबले नही खेल सकेंगे और टी20 विश्वकप में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स की बारिश होने लगी.

पिता चलाते थे रिक्शा, IPL ने बनाया बेटे को करोड़पति, अब Jasprit Bumrah की जगह टीम में शामिल

गुरुवार को खबर आई कि भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं. बुमराह अब अगले दोनों टी20 मुकाबले में भी नहीं खेल सके थे. बुमराह की जगह अगले दो टी20 मुकाबलों के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को टीम में शामिल किया गया है. भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 8 वकेट से शिकस्त दी थी. सीरीज की दूसरा मुकाबला 2 अक्टूबर को गुवाहाटी और 4 अक्टूबर को तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement