Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

क्या Virat Kohli सच में ले रहे हैं संन्यास, इस फोटो के बाद मचा सोशल मीडिया पर बवाल 

Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले कोहली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिस देख फैंस हैरान हो गए.

क्या Virat Kohli सच में ले रहे हैं संन्यास, इस फोटो के बाद मचा सोशल मीडिया पर बवाल 

Virat Kohli Retirement news virat kohli news updates 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसके बाद फैंस अलग-अलग कयास लगाने लग गए. कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में लगभग 90 हजार से अधिक दर्शकों के सामने खेली गई पाकिस्तान की खिलाफ ऐतिहासिक पारी को याद किया. 23 अक्टूबर 2022 को खेले गए इस मैच में भारतीय टीम को आखिरी 18 गेंद में जीत के लिए 48 रन की जरूरत थी. जिसके बाद कोहली ने कोहराम मचाया और भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. 

उस मैच को याद करते हुए कोहली ने स्टेडियम जाते हुए एक फोटो शेयर की और लिखा, "23 अक्टूबर 2022 हमेशा मेरे दिल में खास रहेगा. क्रिकेट के खेल में ऐसी ऊर्जा पहले कभी महसूस नहीं की. वह कितनी शानदार शाम थी." भारत के पूर्व कप्तान के इस तरह के शब्दों ने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया कि क्या वह एमएस धोनी के रास्ते पर जा रहे थे. भारत के महान पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 15 अगस्त 2020 को एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर संन्यास की घोषणा की थी.

न मेसी, न रोनाल्डो,ये हैं FIFA World Cup 2022 के सबसे मंहगे खिलाड़ी, 3 की उम्र 20 से भी कम

ऐसी खबरें थीं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को अगले साल घर में होने वाले विश्व कप के लिए एकदिवसीय मैचों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट से दूर हो सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप में टॉप स्कोरर रहे कोहली टीम को सेमीफाइनल तक ले जाने में सफल रहे थे, जहां उन्हें इंग्लैंड से हारकर बाहर होना पड़ा था. कहली 4 दिसंबर से शुरू होने वाले बांग्लादेश दौरे के लिए तैयार हैं.  न्यूजीलैंड में चल रहे सीमित ओवरों के दौरे पर से कोहली को ब्रेक दिया गया था और अब वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में वापसी करने के लिए तैयार है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement