Advertisement

मेले में अविमुक्तेश्वरानंद को बैन करने की भी चेतावनी, नोटिस में भूमि आवंटन को रद्द करने की बात कही गई, प्रयागराज- माघ मेले में स्नान को लेकर विवाद तेज, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से 24 घंटे में जवाब मांगा, नोटिस में भूमि आवंटन को रद्द करने की बात कही गई | गणतंत्र दिवस से पहले अखनूर सेक्टर में तलाशी, अखनूर में पुलिस लोगों के दस्तावेज भी जांच रही, जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर से बड़ी खबर | हिंदू पक्ष ने नमाज पर रोक की मांग की है, बसंत पंचमी के दिन जुमे की नमाज पर सुनवाई | धार की भोजशाला पर SC में आज सुनवाई | यूपी- संभल के बीमा धोखाधड़ी मामले में एक्शन, बीमा माफिया सचिन और गौरव की संपत्ति कुर्क

Pak Vs SA: साउथ अफ्रीका से पाकिस्तान की हार तय, मैच से ठीक पहले चोटिल होकर बाहर हुआ यह स्टार बल्लेबाज

Fakhar zaman Injury: साउथ अफ्रीका के साथ अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान को करारा झटका लगा है. फखर जमान चोटिल होने की वजह से नहीं खेलेंगे.

Pak Vs SA: साउथ अफ्रीका से पाकिस्तान की हार तय, मैच से ठीक पहले चोटिल होकर बाहर हुआ यह स्टार बल्लेबाज

pak vs sa Fakhar Zaman injured

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप 2022 (World Cup 2022) में सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग न के बराबर ही हैं. साउथ अफ्रीका के साथ अहम मुकाबले से पहले टीम को एक और झटका लगा है. अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान मैच से बाहर हो गए हैं. उनके इस टूर्नामेंट में आगे खेलने पर भी संशय है. पाकिस्तानी बोर्ड और मैनेजमेंट की जमान को वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल करने पर काफी आलोचना हुई थी. अनुभवी खिलाड़ी के फिटनेस पर पहले से ही सवाल थे और ऐसे हालात में उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुन लिया गया था. 

Asia Cup के दौरान लगी थी घुटने में चोट 
पाकिस्तान टीम के डॉक्टर और पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नजीब सूमरो ने सिडनी में मीडिया को इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और प्रबंधन उन्हें विश्व कप टीम में शामिल करने के जोखिमों को अच्छी तरह से समझते थे. डॉक्टर नजीब ने कहा, 'जैसा कि आप सब जानते हैं कि लगभग 7 सप्ताह पहले एशिया कप में फखर के घुटने में चोट लगी थी. रीहैबिलिटेशन के बाद उन्होंने वापसी की थी लेकिन हम जानते हैं कि घुटने की चोट से उबरने में वक्त लगता है.' उन्होंने यह भी कहा कि दुर्भाग्य से चोट फिर से उभर गई है लेकिन हम उनकी पूरी देखभाल कर रहे हैं. वह एक बहादुर खिलाड़ी हैं और जल्दी वापसी करेंगे. 

यह भी पढ़ें: टी20 में भारत के सामने कहीं नहीं टिकती बांग्लादेश, रोहित शर्मा का बल्ला तो उगलता है आग

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह बहुत मुश्किल 
पाकिस्तान की टीम सुपर-12 में तीन में से एक मैच जीती है. सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब लगभग न के बराबर ही हैं. भारत के साथ पाकिस्तान को जिम्बाब्वे से हार मिली है. अब बाबर आजम की टीम के सामने साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की चुनौती है. दोनों टीमों के हराने के बाद भी पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का नहीं है क्योंकि उसके आगे बढ़ने का पूरा गणित अब दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करता है. 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश को हराने के लिए पंत-कार्तिक, अक्षर-हुड्डा... ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

पाकिस्तान की टीम: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, हैदर अली, मोहम्मद हसनैन, खुशदिल शाह, आसिफ अली.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement