Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

ENG vs NZ Live Streaming: चौथे वनडे में इंग्लैंड जीतेगी सीरीज या कीवी टीम करेगी बराबरी, जानें कब कहां देखें लाइव मैच

Eng vs NZ: चार वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को खेला जाना है, जो कि दोनों ही टीमों के लिए अहम होने वाला है.

ENG vs NZ Live Streaming: चौथे वनडे में इंग्लैंड जीतेगी सीरीज या कीवी टीम करेगी बराबरी, जानें कब कहां देखें लाइव मैच
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंग्लैंड दौरे पर गई न्यूजीलैंड की टीम मेजबान इंग्लैंड से पहले टी20 सीरीज बराबरी पर खत्म करने पर कामयाब रही है. वहीं फिलहाल 4 वनडे मैचों की सीरीज में कीवी टीम 2-1 से पीछे चल रही है. तीसरे मैच में इंग्लैंड ने शानदार वापसी की थी और उनकी गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को पटखनी को हराया था. अब सवाल यह है कि क्या चौथे मैच में इंग्लैंड सीरीज जीत पाएगी, या कीवी टीम टी20 सीरीज की तरह ही वनडे सीरीज भी ड्रॉ करने पर सक्षम होगी. 

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में सन्यास से लौटे बेन स्टोक्स ने धमाकेदार पारी खेली है.  स्टोक्स ने 182 रनों की पारी खेली थीं. बेन स्टोक्स ने वर्ल्ड कप के पहले अपने फॉर्म का नमूना पेश किया है. वहीं क्रिस वोक्स लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड के लिए 3 विकेट लिए थे और टोपली ने 2 विकेट्स लिए थे. 

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma का नाम लेकर गंभीर ने धोनी के लिए बोली ये अच्छी अच्छी बातें, क्या लड़ाई हो गई खत्म?

कहां खेला जाएगा मैच

बता दें कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स स़्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच सीरीज के नतीजे के लिहाज से अहम होने वाला है. 

कहां देखा जा सकता है मैच

अगर आप न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड का चौथा वनडे मैच भारत में देखना चाहते हैं तो मैच का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है. अगर आप मोबइल पर यह मैच देखना चाहते हैं तो इसे आप सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- रोहित ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, ठोक डाले एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के

न्यूजीलैंड और इंग्लैंडल की ये है स्क्वॉड

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), जो रूट, जेसन रॉय, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, सैम करन, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपली, गुस एटकिंसन.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, हेनरी निकोल्स, फिन एलन, विल यंग, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, रचिन रवींद्र, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, लॉकी फर्गुय्सन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, काइल जैमिसन.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement