Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

ENG vs SA 3rd Test: तीसरे दिन का खेल हुआ शुरू, वीडियो में देखें महारानी को खिलाड़ियों ने कैसे दी श्रद्धांजलि

ENG vs SA: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहे तीसरा टेस्ट मैच में खेल एक बार फिर से शुरू हो गया है.

ENG vs SA 3rd Test: तीसरे दिन का खेल हुआ शुरू, वीडियो में देखें महारानी को खिलाड़ियों ने कैसे दी श्रद्धांजलि

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के 96 वर्ष की उम्र में निधन के बाद इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे और फाइनल टेस्ट मैच का जो खेल रद्द हुआ था वो अब शुरू हो गया है. महारानी के निधन के चलते पहले दूसरे दिन का खेल रद्द हो गया था. वहीं जब तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ है तो खिलाड़ियों ने खास अंदाज में महारानी को श्रद्धांजलि दी. इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका टीम के सभी खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरे. इसके अलावा मैदान में मौजूद सभी लोगों ने एक मिनट का मौन रखा और राष्ट्रगान (God save the king) भी गाया.

ये टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मैच में जो जीतेगा सीरीज भी उसके नाम हो जाएगी. सीरीज में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड दोनों ही 1-1 की बराबरी पर हैं. अफ्रीका ने जहां लॉर्ड्स में पहला टेस्ट जीत लिया था तो इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज में बराबरी कर ली थी.

तीसरा मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है. साउथ अफ्रीका पहले ही इंग्लैंड से दूसरे टेस्ट में हारने के बाद WTC Rankings में अपनी टॉप पोजिशन खो चुकी है. टेस्ट रैंकिंग्स में अब पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, तीसरे पर श्रीलंका, चौथे पर भारत, पांचवे पर पाकिस्तान, छठे पर वेस्टइंडीज और सातवें स्थान पर इंग्लैंड है.  दूसरे दिन का खेल रद्द होने की जानकारी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड  ने ट्वीट कर दी थी. ट्वीट में कहा गया कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के चलते इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार का खेल रद्द किया जाता है.

'भगवान' वाली श्रेणी में आ गए हैं विराट कोहली, जानें सचिन से किस मामले में बेहतर और किसमें कम

कई खेल आयोजन रद्द

इस टेस्ट मैच के अलावा क्वीन के निधन का समाचार मिलने के तुरंत बाद ही ब्रिटेन में कई खेल आयोजन रद्द किए गए हैं. बीएमडब्ल्यू पीजीए चैंपियनशिप में दिन का खेल रोक दिया गया. शुक्रवार को भी यह गोल्फ कोर्स बंद रहेगा. इसके अलावा ब्रिटेन में होने वाली हॉर्स रेस और रग्बी मैचों को भी रद्द कर दिया गया है. ब्रिटेन में साइकलिंग टूर के आयोजकों ने कहा कि शुक्रवार को होने वाली रेस रद्द कर दी गई है. प्रीमियर लीग से नीचे की तीन डिवीजन को संचालित करने वाली इंग्लिश फुटबॉल लीग ने कहा कि शुक्रवार की शाम को होने वाले मैचों को भी रद्द कर दिया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement