Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Cricket: इस बल्लेबाज जैसी न हो किसी की किस्मत! बेहतरीन शॉट खेला फिर भी हो गया आउट, देखिए वीडियो

Cricket News: जब किस्मत खराब हो तो ऊंट पर बैठे आदमी को भी कुत्ता काट लेता है. ऐसी ही कुछ वाक्या हुआ क्रिकेट के मैदान में. लीड्स के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने कुछ ऐसे ही अपना विकेट गंवाया.

Cricket: इस बल्लेबाज जैसी न हो किसी की किस्मत! बेहतरीन शॉट खेला फिर भी हो गया आउट, देखिए वीडियो

हेनरी निकोल्स अजीबोगरीब तरीके से हुए कैच आउट
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कई बार कैच एक फील्डर से छूटता है, तो दूसरा लपक लेता है. ऐसा आपने कई बार देखा होगा. लेकिन क्या कभी आपने ऐसा देखा है कि बल्लेबाज ने शॉट मारा तो बॉल नॉन स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज़ के बैट पर लगकर सीधे फील्डर के हाथों में पहुंच गई. ऐसा ही एक वाक्या देखने को मिला है लीड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच में.

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स अजीब तरीके से कैच आउट हुए. दरअसल हुआ यूं कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने इंग्लैंड के गेंदबाज जैक लीच की बॉल पर सीधा शॉट खेला, इस शॉट को देखकर ऐसा लगा कि बॉल कहीं अंपायर के न लगी हो लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बॉल नॉन-स्ट्राइक पर खड़े दूसरे बल्लेबाज के बैट से टकराकर पास में खड़े फिल्डर के हाथों में समा गई.

पढ़ें- 1983 World Cup: भारतीय टीम में शामिल था ये खिलाड़ी जिसने कभी नहीं खेला मैच

एकबार को इस शॉट को देखकर इंग्लैंड के गेंदबाज़ जैक लीच भी चौंक गए, हालांकि जब उन्होंने महसूस किया कि बल्लेबाज हेनरी आउट हो चुके हैं तो वो हंसने लगे. मैच के इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज सामने से आती गेंद की लाइन से खुद को हटाने की भरपूर कोशिश कर रहा है लेकिन उसका बल्ला बॉल से टकरा जाता है और बॉल फिल्डर की तरफ घूम जाती है.

देखिए वीडियो

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ. कीवी टीम ने सिर्फ 83 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए. यहां से हेनरी निकोल्स और डेरेल मिचेल ने पारी को संभाला, लेकिन निकोल्स अपनी खराब किस्मत के कारण आउट हो गए. उन्होंने 99 बॉल खेलकर सिर्फ 19 रन बनाए. 

पढ़ें- David Warner 99 Run: शतक से चूके डेविड वॉर्नर, 99 पर स्टंप हुए और जुड़ गया अनचाहा रिकॉर्ड  

आइए आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब तरीके से बल्लेबाज़ों के आउट होने के बारे में बताते हैं. 

1. एक बार इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलते हुए वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज़ रमेश सरवन के साथ चौंकाने वाला वाक्या हुआ. इंग्लैंड के गेंदबाज़ ने उन्हें एक फुल बॉल डाली जिसपर उन्होंने ड्राइव मारने की कोशिश कि. लेकिन बॉल बैट के निचले हिस्से पर पहले लगी फिर जब वो बैट को ऊपर लेकर जा रहे थे तो दुबारा लगी, जिसके बाद गेंद स्टंप पर जा लगी और वो बोल्ड हो गए. 

Ramesh Sarwan vs England

2. भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप हीरो युवराज सिंह के साथ भी कुछ अलग तरीके से आउट होने का हादसा हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ नाथन ब्रेकन की गेंद उनके पहले पैरों पर लगी, फिर उसके बाद उनके बैट पर लगी. इसके बाद गेंद को स्टंप पर लगने से बचाने के चककर में बॉल बैट पर फिर से लगकर स्टंप पर जा लगी. इसकी वजह से वो आउट हो गए. 

Yuvraj Singh Vs Australia

3. न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज़ एडम परोरे भी अजीबोगरीब तरीके से आउट हो चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज़्यादा रफ्तार वाले गेंदबाज़ ब्रेट ली ने एक घातक बाउंसर डाली. वो उनके हेलमेट पर लगी, फिर हेलमेट गिरकर सीधे स्टंप पर लग गई और वो आउट हो गए. 

Adam Parore vs Australia

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement