Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

NZ Vs ENG Live Streaming: इंग्लैंड को हर हाल में चाहिए जीत और सामने कीवियों की चुनौती, भारत में ऐसे देखें पाएंगे मैच 

ENG vs NZ Live Streaming: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2022 का सुपर रोमांचक मुकाबला 1 नवंबर को ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाना है.

NZ Vs ENG Live Streaming: इंग्लैंड को हर हाल में चाहिए जीत और सामने कीवियों की चुनौती, भारत में ऐसे देखें पाएंगे मैच 

eng vs nz live streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वर्ल्ड कप 2022 (World Cup 2022) के शुरू होने तक इंग्लैंड को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. हालांकि, फिलहाल इंग्लिश टीम के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने की चुनौती बरकरार है. प्वाइंट्स टेबल पर सबसे ऊपर चल रही न्यूजीलैंड की चुनौती है और बटलर आर्मी को यह जीत हर हाल में चाहिए. न्यूजीलैंड 5 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल पर सबसे ऊपर है जबकि इंग्लैंड 3 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. इस हाई प्रोफाइल मुकाबले को लेकर फैंस अभी से काफी उत्सुक हैं. जानें यह मुकाबला कब, कैसे और कहां लाइव देख सकते हैं. 

England vs New Zealand के बीच वर्ल्ड कप 2022 का सुपर-12 मुकाबला कब है? 
वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 का अगला मैच इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड का है. यह मुकाबला सोमवार 1 नवंबर को खेला जाना है. 

यह भी पढ़ें: पर्थ में सूर्या की पारी से मलिक और अकरम हैरान, सरहद पार हो रही हैं ऐसी बातें 

वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच कहां खेला जाएगा? 
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा स्टेडियम में खेला जाना है. 

ENG Vs NZ के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा? 
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दिन के 1.30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने के आधा घंटा पहले होगा. 

England vs New Zealand मैच लाइव कैसे देख सकते हैं? 
वर्ल्ड कप 2022 के सभी मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है. भारत में हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच के प्रसारण का लुत्फ ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच घमासान में कहीं मौसम न बिगाड़ दे खेल?  

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की Live Streaming कहां होगी? 
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) पर देख सकते हैं. इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना ज़रूरी है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement