स्पोर्ट्स
रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर और युवराज को 23 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. जांच एजेंसी यह जानना चाहती है कि क्या इन सभी सेलिब्रिटीज ने प्रमोशन से पहले कंपनी की पृष्ठभूमि और इसकी कानूनी वैधता की जांच की थी.
ऑनलाइन बेटिंग ऐप (Online Betting App) से जुड़े एक मामले में क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh, रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) और अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में उनकों समन भेजा है. ईडी ने 24 सितंबर को तीनों को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है.
ED युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद से 1xBet के साथ उनके रिश्तों के बारे में सवाल कर सकती है. उन्होंने एक ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का प्रमोशन किया, जो भारत में बैन है. उनका कंपनी के साथ किस तरह का करार हुआ था. कितने पैसै मिलते थे? ईडी ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है. इस मामले की जांच धन शोधन निवारण अधिनियम यानी PMLA तहत की जा रही है.
एजेंसी यह भी जांच रही है कि क्या इस प्रचार के जरिए किसी प्रकार की मनी लॉन्ड्रिंग या आर्थिक अनियमितता को अंजाम तो नहीं दिया गया. इस मामले में ईडी की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और अब तक कई फिल्मी सितारे और क्रिकटर्स से पूछताछ हो चुकी है.
यह भी पढ़ें- भारत के आनंदकुमार स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा
इस मामले में आज बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा से भी ED ने पूछताछ की. इससे पहले सोमवार को अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ हुई थी. इससे पहले क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी एजेंसी पूछताछ कर चुकी है.
युवराज को 23 सितंबर को होना होगा पेश
जानकारी के मुताबिक, रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर और युवराज को 23 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. जांच एजेंसी यह जानना चाहती है कि क्या इन सभी सेलिब्रिटीज ने प्रमोशन से पहले कंपनी की पृष्ठभूमि और इसकी कानूनी वैधता की जांच की थी या सिर्फ वित्तीय लाभ के चलते इसके प्रचार का हिस्सा बन गए.
ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप भारत में बैन
भारत में कई ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स बैन हैं, लेकिन ये अक्सर नए डोमेन और मोबाइल ऐप के जरिए यूजर्स तक पहुंच बना लेते हैं. जब बड़े सेलिब्रिटीज इनके प्रचार में शामिल हो जाते हैं तो जनता का भरोसा इन पर बढ़ जाता है. जिससे धोखाधड़ी और वित्तीय नुकसान की घटनाएं सामने आती हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.