Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Duleep Trophy 2024: दिलीप ट्रॉफी के लिए चारों टीमों का हुआ ऐलान, गिल-अय्यर बनें कप्तान

Duleep Trophy 2024: दिलीप ट्रॉफी 2024 के लिए सभी चार टीमों का ऐलान हो गया है. इस घरेलु टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी भी नजर आने वाले हैं.

Latest News
Duleep Trophy 2024: दिलीप ट्रॉफी के लिए चारों टीमों का हुआ ऐलान, गिल-अय्यर बनें कप्तान

दिलीप ट्रॉफी 2024, duleep trophy 2024

Add DNA as a Preferred Source

दिलीप ट्रॉफी 2024 के लिए सभी चारों टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इस बार घरेलु क्रिकेट में टीम इंडिया के कई स्टार्स खिलाड़ी नजर आने वाले हैं. शुभमन गिल से लेकर श्रेयस अय्यर तक स्टार्स को टीम की कमान मिली है. वहीं इस घरेलु टूर्नामेंट में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी नजर आएंगे. हालांकि ऐसी खबरे थीं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं. लेकिन दोनों ही क्रिकेटर्स का नाम टीमों में शामिल नहीं हैं. आइए जानते हैं कि चारों टीमों में कौन-कौन शामिल है. 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने दिलीप ट्रॉफी के फॉर्मेट में हिस्सा लिया है. इस टूर्नामेंट में पहले जोनल फॉर्मेट में खेला जाता था. लेकिन अब इसमें कुल चार टीमें होंगी. इसमें इंडिया-ए, इंडिया-बी, इंडिया-सी और इंडिया-डी टीमें हैं. इन टीमों में केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और ईशान किशन जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं. 

दिलीप ट्रॉफी 2024 के लिए चारों टीमों का स्क्वाड

इंडिया-ए- शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, आवेश खान, विदवथ कवरप्पा, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, कुमार कुशाग्र और शास्वत रावत.

इंडिया-बी- अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, उमरान मलिक, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर).

इंडिया-सी- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, हिमांशु चौहान, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), उमरान मलिक, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर) और संदीप वॉरियर.

इंडिया-डी- श्रेयस अय्यर (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, यश दुबे, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, यश दुबे और सौरभ कुमार.


यह भी पढ़ें- बांग्लादेश टेस्ट से पहले Buchi Babu tournament में चमकेंगे ईशान, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement