Advertisement

Dinesh Karthik ने तोड़ा MS Dhoni का महारिकॉर्ड, 21 साल बाद 'माही' पर हासिल की बादशाहत

भारतीय पूर्व दिग्गज दिनेश कार्तिक ने एमएस धोनी का एक महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है और 21 साल बाद माही पर कार्तिक ने बादशाहत कायम की है.

Latest News
Dinesh Karthik ने तोड़ा MS Dhoni का महारिकॉर्ड, 21 साल बाद 'माही' पर हासिल की बादशाहत

दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस समय साउथ अफ्रीका में एसए20 2025 लीग खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट में कार्तिक पार्ल रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं. दिनेश इस विदेशी लीग में खेलने वाले पहले खिलाड़ी है. उन्होंने इस लीग में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. कार्तिक ने 21 साल बाद माही पर बादशाहत कायम की है. आइए जानते हैं कि कार्तिक ने धोनी का कौनसा रिकॉर्ड तोड़ा है. 

एसए20 2025 में दिनेश कार्तिक ने डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ 15 गेंदों में 21 रनों की काफी छोटी पारी खेली. लेकिन इस बार के बाद कार्तिक ने वो कर दिया, जो वो पिछले 21 साल से नहीं कर पाए थे. उन्होंने टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

कार्तिक ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि एमएस धोनी ने टी20 इतिहास में अब तक 342 पारियों में 7432 रन बनाए हैं. हालांकि 2020 में धोनी नेइंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन वो आईपीएल खेलते हुए नजर आते हैं. वहीं दिनेश कार्तिक ने टी20 में अब तक 361 पारियों में 7451 रन बनाए हैं. कार्तिक ने धोन के टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 21 साल में पहली बार कार्तिक ने धोनी पर बादशाहत कायम की है. 

IPL 2025 में धोनी और कार्तिक का क्या होगा रोल?

एमएस धोनी एक बार फिर आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे. इस बार धोनी बतौर अनकैप्ड प्लेयर के रूप में खेलते हुए दिखेंगे. दरअसल, बीसीसीआई ने आईपीएल 2008 में एक नियम लागू किया था, जिसे कुछ सालों के बंद कर दिया गया था. लेकिन अब बीसीसीआई ने फिर इसे लागू किया है. ये नियम के तहत अगर कोई खिलाड़ी 5 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलता या वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुका है, तो वो अब अनकैप्ड प्लेयर होगा. वहीं दिनेश कार्तिक की बात करें, तो वो आरसीबी के मेंटर और कोच के रूप में दिखने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- 'मैं सिर्फ IPL खेलूंगा...' ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज का बड़ा बयान; जानें क्यों कही ये बात

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement