Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Diamond League final: दूसरे स्थान पर रहे Neeraj Chopra, महज इतने कम अंतर से चूके, ये खिलाड़ी बना चैम्पियन

डायमंड लीग के फाइनल मुकाबले में नीरज ने अपनी तीसरी कोशिश में 87.86 मीटर का जैवलिन थ्रो लगाया, ये उनके इस गेम का सर्वश्रेष्ठ थ्रो था.

Latest News
Diamond League final: दूसरे स्थान पर रहे Neeraj Chopra, महज इतने कम अंतर से चूके, ये खिलाड़ी बना चैम्पियन

Neeraj Chopra (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

Neeraj Chopra Diamond League Final: देश और दुनिया के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के फाइनल में दूसरे नंबर पर रहे, वो चैंपियन बनने से महज कुछ ही अंतर से चूक गए. 14 सितंबर यानी कल रात डायमंड ट्रॉफी को लेकर फाइनल मुकाबला चल रहा था. आपको बताते चलें कि नीरज 2022 में डायमंड लीग के विजेता बन चुके हैं. वो अगर इस बार इस फिर से लीग को जीतते तो वो इस लीग के दूसरी बार चैंपियन बनते.  डायमंड लीग के फाइनल का ये खास मुकाबला बेल्जियम के ब्रुसेल्स शहर में स्थित एलियांज मेमोरियल वैन डेम में हो रहा था. 

महज 1 सेंटीमीटर के अंतर से पीछे रह गए
इस दौरान नीरज ने अपनी तीसरी कोशिश में 87.86 मीटर का जैवलिन थ्रो लगाया, ये उनके इस गेम का सर्वश्रेष्ठ थ्रो था. वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने अपनी पहली ही कोशिश में 87.87 मीटर का थ्रो लगाया था. नीरज सिर्फ 1 सेंटीमीटर के अंतर की वजह से एंडरसन से पीछे रह गए, और डायमंड ट्रॉफी जीतने से चूक गए.  इसके साथ ही  एंडरसन पीटर्स इस बार के डायमंड लीग के चैंपियन बन गए.

नीरज की बड़ी चुनौती  90 मीटर थ्रो के पड़ाव को पार करना
नीरज चोपड़ा की तरफ से इस बार भी 90 मीटर थ्रो के खास पड़ाव को नहीं पार किया जा सका. नीरज का अब तक का बेस्ट जैवलिन थ्रो 89.94 मीटर का है. उन्होंने अपना बेस्ट थ्रो 30 जून 2022 को स्वीडन में आयोजित स्टॉकहडायमंड लीग में लगाया था. उनका 89.94 मीटर का थ्रो उनके साथ ही भारत का भी बेस्ट जैवलिन थ्रो है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement