Advertisement

DPL में किन टीमों से खेलेंगे ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा और हर्षित राणा? यहां देखें पूरी लिस्ट

Delhi Premier League: दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला सीजन 17 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. ऋषभ पंत और ईशांत शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी भी इस लीग में खेलते दिखेंगे.

Latest News
DPL में किन टीमों से खेलेंगे ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा और हर्षित राणा? यहां देखें पूरी लिस्ट
Add DNA as a Preferred Source

IPL के तर्ज पर शुरू हो रही दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी और हर्षित राणा जैसा सुपरस्टार्स खेलते दिखेंगे. डीपीएल के उद्घाटन सीजन के लिए 3 अगस्त (शुक्रवार) को प्लेयर ड्राफ्ट में चुने गए खिलाड़ियों में ये बड़े नाम रहे. प्लेयर ड्राफ्ट में दिल्ली के 270 खिलाड़ियों का नाम था, जिसमें आईपीएल और टीम इंडिया के लिए खेल चुके स्टार खिलाड़ी भी शामिल थे. पुरानी दिल्ली 6 ने पंत और ईशांत को अपनी टीम में शामिल किया. वहीं नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने हर्षित राणा को चुना. 

डीपीएल का पहला सीजन 17 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेगा, जिसके सभी मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. मेंस डीपीएल में 33 मैच खेले जाएंगे. देखें सभी टीमों का स्क्वॉड.

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स: आयुष बदोनी, कुलदीप यादव, प्रियांश आर्या, सुमित माथुर, दिवीज मेहरा, कुंवर बिधुड़ी, दिग्वेश राठी, तेजस्वी दाहिया, राघव सिंह, सौरभ देशवाल, सार्थक राय, लक्ष्य सहरावत, तरुण बिष्ट, शुभम दुबे, विजन पांचाल, ध्रुव सिंह, मयंक गुप्ता, अंशुमान हुड्डा, अनिंदो नहाराय, दीपांशु गुलिया 

ईस्ट दिल्ली राइडर्स: अनुज रावत, सिमरजीत सिंह, हिम्मत सिंह, हिमांशु चौहान, हर्ष त्यागी, वैभव शर्मा, अग्रीम शर्मा, शांतनु यादव, भगवान सिंह, मयंक रावत, समर्थ सेठ, प्रणव पंत, सुजाल सिंह, हार्दिक शर्मा, रौनक वघेला, अंश चौधरी, सागर खत्री, शिवम कुमार त्रिपाठी, ऋषभ राणा, लक्ष्य सांगवान

सेंट्रल दिल्ली किंग्स: यश ढुल , प्रिंस चौधरी, हितेन दलाल, जोंटी सिद्धु, लक्ष्य थारेजा, योगेश शर्मा, मॉनी ग्रेवार, केशव दबास, शैर्य मलिक, सौरव डागर, आर्यन राणा, सिद्धांत बंसल, रजनीश डागर, सुमित कुमार, कौशल सुमन, दीपांश बाल्यान, विशांत भाटी, ध्रुव कौशिक, अजय गुलिया

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स: हर्षित राणा, सुयश शर्मा, प्रांशु विजयरन, वैभव कांडपाल, क्षितिज शर्मा, वैभव रावल, यश दबास, प्रणव राजवंशी, मनन भारद्वाज, यश भाटिया, यतिश सिंह, अमन भारती, यजस शर्मा, सार्थक रंजन, अनिरुद्ध चौधरी, शिवम, यथार्त सिंह, सिद्धांत सोलंकी, ध्रुव चौहान, युवराज राठी

वेस्ट दिल्ली लॉयंस: हृतिक शौकीन, नवदीप सैनी, देव लाकेरा, दीपक पुनिया, शिवांक वशिष्ठ, अखिल चौधरी, आयुष दोसेजा, कृष यादव, अनमोल शर्मा, युगल सैनी, अंकित राजेश कुमार, विवेक यादव, आर्यन दलाल, मसाब आलम, एकांश दोबाल, शिवम गुप्ता, योगेश कुमार, सूर्यकांत चौहान, तिशांत दबाला, अब्राहिम अहमद मसूदी

पुरानी दिल्ली 6: ललित यादव, ईशांत शर्मा, अर्पित राणा, शिवम शर्मा, प्रिंस यादव, ऋषभ पंत, मयंक गुसैन, सनत सांगवान, अंकित भडाना, युग गुप्ता, केशव दलाल, आयुष सिंह, कुश नागपाल, समित छिकारा, अर्णव बुग्गा, वंश बेदी, मनजीत, यश भारद्वाज, संभव शर्मा, लक्ष्मण

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement