Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

दीप्ति शर्मा ने 'द हंड्रेड' से नाम लिया वापस, लंदन स्पिरिट का 36,000 पाउंड लौटाने का किया फैसला

महिला वनडे विश्व कप का आयोजन इस साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होना है. 'द हंड्रेड' के 2025 संस्करण की शुरुआत 5 अगस्त से हो रही है.

Latest News
दीप्ति शर्मा ने 'द हंड्रेड' से नाम लिया वापस, लंदन स्पिरिट का 36,000 पाउंड लौटाने का किया फैसला

Deepti Sharma

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ICC T20I रैंकिंग में लंबी छलांग लगाकर दूसरे नंबर पहुंच गई हैं. अब नंबर-1 का तगमा हासिल करने से सिर्फ 8 रेटिंग पॉइंट दूर हैं. दीप्ति ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था और विरोधी बल्लेबाजों के झकाते हुए तीन मैच में 14.83 के औसत से 6 विकेट झटके थे. इस बीच दीप्ति ने इंग्लैंड की 'द हंड्रेड' लीग के 2025 संस्करण से अपना नाम वापस ले लिया है. 

दीप्ति शर्मा ने इसी साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करने और वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत 'द हंड्रेड' से नाम वापस लेने का फैसला किया है.
दीप्ति ने लीग की अपनी टीम लंदन स्पिरिट का 36,000 पाउंड भी लौटाने का फैसला किया है. उनके इस फैसले के बाद पहली बार कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस साल 'द हंड्रेड' का हिस्सा नहीं होंगी.

BCCI पुरुष क्रिकेटरों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देती है. लेकिन महिला क्रिकेट विदेश लीग खेलती हैं. मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा जैसी खिलाड़ियों की बिग बैश लीग, द हंड्रेड और सीपीएल में बड़ी मांग है.

दीप्ति का बाहर होना लंदन स्पिरिट के लिए बड़ा झटका है. पिछले साल लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में स्ट्रेट में छक्का लगाकर दीप्ति ने क्लब को पहली बार 'द हंड्रेड' ट्रॉफी दिलाई थी. दीप्ति शर्मा की जगह लंदन स्पिरिट ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है.

लंदन स्पिरिट को दीप्ति शर्मा के साथ-साथ हीथर नाइट की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी. वह चोट की वजह से बाहर हैं. उनकी जगह टीम की कप्तान चार्ली डीन होंगी. वहीं, ग्रेस हैरिस मेग लैनिंग की जगह लेंगी.

कब शुरू हो रहा महिला वनडे विश्व कप?
महिला वनडे विश्व कप का आयोजन इस साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होना है. 'द हंड्रेड' के 2025 संस्करण की शुरुआत 5 अगस्त से हो रही है. जबकि, वनडे वर्ल्ड कप 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा.

(With IANS input)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement