स्पोर्ट्स
आज हम आफको एक ऐसी महिला क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे मात्र 45 गेंदों में 112 रन बनाए थे. इन्हें महिला क्रिस गेल के नाम से भी जाना जाता हैं.
क्रिकेट एक ऐसा गेम है जिसमें रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं. हाल में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग में आप इसका उधारण देख सकते हैं. इसी कड़ी में आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2010 में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना था और ये कारनामा आज ही के दिन यानी 5 मई के दिन हुआ था. आज उस मुकाबले और रिकॉर्ड को पूरे 15 साल हो गए लेकिन कोई भी ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया. जिस महिला ने ये शतक जड़ा था उसे महिला क्रिस गेल के नाम से भी जाना जाता है.
2010 में जड़ा था पहला शतक
हम वेस्टइंडीज की बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन की बात कर रहे हैं. इन्होंने 2010 में छक्के और चौंकों की बरसात कर दी थी. डिएंड्रा डॉटिन ने साउथ अफ्रीका खिलाफ मात्र 45 गेंदों में 112 रन बना दिए हैं. डॉटिन ने अपनी शतकीय पारी में 9 छक्के और 7 चौके लगाए थे. उनका शतक सिर्फ 38 गेंदों में ही आया था. डॉटिन का ये रिकॉर्ड अब भी कायम है और वूमेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी खिलाड़ी का सबसे तेज शतक रहा हैं. इतना ही नहीं वूमेन्स टी20 इंटरनेशनल के इतिहास का ये पहला शतक भी था.
ये भी पढ़ें-'देश के दुश्मनों को उसी भाषा में जवाब देंगे', पहलगाम हमले पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
18 बर्ष की उम्र में किया कारनामा
डिएंड्रा डॉटिन ने ये कारनामा महज 18 बर्ष की उम्र में कर दिखाया था. इस पारी की एक और खास बात थी कि उस इनिंग में डॉटिन ने अपने अंतिम 50 रन मात्र 13 गेंदों में पूरे किए थे. इस मैच का परिणाम ये हुआ कि साउथ अक्रीका की टीम जवाब में केवल 158 रन ही बना सकी और 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा. जून 2008 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली डिएंड्रा डॉटिन ने अब तक 149 ओडीआई और 138 टी20I मैचों में हिस्सा लिया है. वनडे इंटरनेशल में डिएंड्रा डॉटिन ने 30.03 की औसत से 3785 रन बनाए हैं. इसमें तीन शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.