Advertisement

रणजी में फ्लॉप होने के बाद भी विराट कोहली को मिला अवॉर्ड, जानें DDCA ने क्यों किया सम्मानित

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी बल्ले से तो यादगार नहीं रही. मगर डीडीसीए ने कोहली को सम्मानित करके उनका दिन खास बना लिया.

रणजी में फ्लॉप होने के बाद भी विराट कोहली को मिला अवॉर्ड, जानें DDCA ने क्यों किया सम्मानित
Add DNA as a Preferred Source

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की थी.  रेलवे के खिलाफ गए खेले गए मैच की पहली पारी में विराट सिर्फ 6 रन के स्कोर पर आउट हो गए.

रणजी में कोहली की वापसी कुछ खास नहीं रही. लेकिन इसके बाद भी दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने उनको खास तोहफा दिया है. 

जानें कोहली को क्यों मिला गिफ्ट

रेलवे के खिलाफ मैच के दूसरे दिन डीडीसीए ने कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 टेस्ट मैच खेलने के लिए सम्मानित किया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने विराट कोहली को एक ट्रॉफी और शॉल देकर सम्मानित किया.  जब कोहली को ये सम्मान मिल रहा था. तब विराट कोहली के साथ उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी मौजूद थे. कोहली ने अपने कोच सर का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया.


 

विराट कोहली भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दिल्ली के तीसरे खिलाड़ी है. उनसे पहले पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और ईशांत शर्मा भी भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेल चुके है.  

3 साल के बाद मिला सम्मान 

विराट कोहली ने भारत के लिए 100वां टेस्ट मैच 3 साल पहले 2022 में खेला था. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में दिल्ली के स्टेडियम में मैच खेला था. लेकिन तब डीडीसीए कोहली सम्मानित करना भूल गई थी. 

मगर डीडीसीए ने अपनी गलती को सुधार कर कुछ साल पहले उनके नाम पर दिल्ली के स्टेडियम में एक पवेलियन का नाम रखा गया था.
 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement