Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

DC vs MI Weather Report: दिल्ली में बारिश और तूफान का होगा कहर? जानें डीसी-एमआई मैच में कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI Weather Report: आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा, लेकिन फैंस के दिल में बारिश का डर सता रहा है. यहां जानिए मौसम का हाल क्या है.

Latest News
DC vs MI Weather Report: दिल्ली में बारिश और तूफान का होगा कहर? जानें डीसी-एमआई मैच में कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI Weather Report

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला कल यानी 13 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली की टीम इस सीजन अब तक विजेय रही है. वहीं एमआई को अपनी दूसरी जीत की तलाश है, क्योंकि टीम को अब तक 5 मैचों में से सिर्फ 1 जीत मिली है. वहीं अब एमआई की टीम दिल्ली आ चुकी है और अपनी कमर कस रही है. लेकिन दिल्ली का मौसम देखकर फैंस के दिल में डर है कि कहीं ये मैच बारिश की चपेट में न आ जाए. आइए जानते हैं कि दिल्ली की मौसम का हाल कैसा है. 

दिल्ली के मौसम का हाल

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. फैंस इस मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि मैदान पर 51 प्रतिशत नमी रहने की संभावना है, जबकि 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. मैच के दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

किस टीम का पलड़ा भारी? 

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 35 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान एमआई ने 19 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं दिल्ली ने 16 मैच जीते हैं. इन आंकड़ों को देखने के बाद मुंबई का पलड़ा दिल्ली पर भारी नजर आ रहा है. लेकिन इस बार एमआई के लिए डीसी को हराना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. क्योंकि दिल्ली की टीम इस समय काफी तगड़ी फॉर्म में हैं. 

डीसी-एमआई का फुल स्क्वाड

दिल्ली- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, टी नटराजन, दुष्मंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी.

मुंबई- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोबिन मिंज, रायन रिकल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सैंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कोर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, करन शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान और जसप्रीत बुमराह.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement