Advertisement

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में गरजेगा बल्लेबाजों का बल्ला या गेंदबाजों का होगा कहर? जानें कैसी है दिल्ली की पिच रिपोर्ट

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. यहां जानिए दिल्ली की पिच रिपोर्ट कैसी है.

Latest News
DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में गरजेगा बल्लेबाजों का बल्ला या गेंदबाजों का होगा कहर? जानें कैसी है दिल्ली की पिच रिपोर्ट

DC vs MI Pitch Report.

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कल यानी 13 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली की टीम इस सीजन अब तक विजेय रही है. टीम ने 4 मैचों में से 4 जीत हासिल की है. वहीं मुंबई की टीम को 5 में से सिर्फ 1 में जीत मिली है और अंक तालिका में 7वें स्थान पर है. ऐसे में एमआई को अब लगातार जीत की तलाश है. वरना टीम की क्वालीफाई करने की सारी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. इसी वजह से एमआई का दिल्ली के खिलाफ जीतना काफी अहम है. आइए जानते हैं कि दिल्ली की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका बोलबाला है और यहां की रिपोर्ट रिपोर्ट कैसी है. 

दिल्ली की पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. क्योंकि ये पिच काफी धीमी और उछाल वाली है. ऐसे में बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. लेकिन 2023 के बाद इस पिच पर बदलाव हुआ और पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हो गई. पिछले सीजन इस पिच पर एसआरएच ने 266 रनों का स्कोर बना दिया था. इस पिच पर टॉस की अहम भुमिका रहती है. क्योंकि कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं. 

कैसे हैं अरुण जेटली के आंकड़े? 

अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 90 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 43 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीम ने 46 बार जीत दर्ज की है. इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 170 रनों का है. 

DC vs MI हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 35 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान एमआई ने 19 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं दिल्ली ने 16 मैच जीते हैं. इन आंकड़ों को देखने के बाद मुंबई का पलड़ा दिल्ली पर भारी नजर आ रहा है. लेकिन इस बार एमआई के लिए डीसी को हराना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. क्योंकि दिल्ली की टीम इस समय काफी तगड़ी फॉर्म में हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, टी नटराजन, दुष्मंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी.

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोबिन मिंज, रायन रिकल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सैंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कोर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, करन शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान और जसप्रीत बुमराह.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement