स्पोर्ट्स
DC vs LSG Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापट्टनम में मुकाबला खेला जाएगा. यहां जानिए पिच से गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मदद मिलेगी.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला सोमवार 24 मार्च को खेला जाएगा. ये मैच विशाखापट्टमन के वाईएस राजशेकर रेड्डी स्टेडियम में खेला जाना है. ऋषभ पंत और केएल राहुल आमने-सामने होंगे. खास बात ये है कि इस सीजन दोनों की टीमें स्वीच हुई है. हालांकि दिल्ली और लखनऊ के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. दिल्ली के लिए ये होम ग्राउंड होगा. दिल्ली इस मैदान पर अपने दो घरेलू मैच खेलेगी. आइए जानते हैं कि इस मैदान पर गेंदबाज या बल्लेबाज किसका बोलबाला रहता है.
विशाखापट्टमन के वाईएस राजशेकर रेड्डी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को अनुकूल मानी जाती है. इस पिच पर गेंदबाजों के लिए विकेट लेना काफी मुश्किल होता है. बल्लेबाज इस मैदान पर आराम से रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं. लेकिन स्पिनर्स के लिए यहां बहुत कुछ है और वो अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. दिल्ली और लखनऊ के बीच मुकाबला भी हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है. क्योंकि पिछले साल भी यहां पर 200 रनों का आंकड़ा पार करते हुए देखा गया है.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ ने 3 बार बाजी मारी है. जबकि दिल्ली ने 2 बार जीत हासिल की है. दिल्ली का हाई स्कर 208 रनों का है. वहीं लखनऊ का हाई स्कोर 195 रनों का है. आंकड़ों को देखने के बाद लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. अब देखना ये है कि क्या एलएसजी अपना दबदबा कायम रखती है या दिल्ली बराबरी करेगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.