Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

David Warner: डेविड वॉर्नर के करीबी ने बॉल टैंपरिंग का बिल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट पर फाड़ा, नए खुलासे से बवाल

David Warner Ball Tampering: बॉल टैंपरिंग मामले में क्रिकेटर के करीबी ने नया दावा किया है. उन्होंने इसका जिम्मेदार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को ठहराया है.

David Warner: डेविड वॉर्नर के करीबी ने बॉल टैंपरिंग का बिल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट पर फाड़ा, नए खुलासे से बवाल

David Warner Ball Tampering

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और डेविड वॉर्नर (David Warner) के बीच तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. एक दिन पहले ही वॉर्नर के ने अपनी अपील वापस लेते हुए क्रिकेट बोर्ड को सार्वजनिक तौर पर लताड़ लगाई है. अब उनके मैनेजर ने ऐसा दावा किया है जिस पर घमासान मचना तय है. वॉर्नर के बाद अब उनके मैनेजर ने सीए के अधिकारियों पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि बॉल टैंपरिंग की मंजूरी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी थी. उनकी सहमति से ही सैंड पेपर कांड हुआ था.

Cricket Australia की मंजूरी थी बॉल टैंपरिंग में? 
ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज डेविड वार्नर के मैनेजर जेम्स एर्स्किन ने सनसनीखेज दावा किया है. उन्होंने कहा कि 2018 में केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ की अनुमति क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने दी थी. एर्स्किन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में 2016 में होबर्ट टेस्ट में हार का सामना करने के बाद दो अधिकारियों ने ऐसा करने के लिए कहा था. केपटाउन टेस्ट के दौरान सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट गेंद पर रेगमार्ग रगड़ने के दोषी पाया गया था. इस मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगा था. वॉर्नर पर कप्तानी के लिए भी आजीवन बैन लगा था. इस बैन के खिलाफ उन्होंने अपील की थी और फिर उसे वापस ले लिया है. इसके लिए भी उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को ही जिम्मेदार ठहराया है. 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज की करी दम भरकर कुटाई, पिंक बॉल टेस्ट में पानी मांग रही ब्रेथवेट ब्रिगेड  

वॉर्नर के मैनेजर ने अधिकारियों पर लगाए सनसनीखेज आरोप
एर्स्किन ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, 'होबार्ट में जब टीम को दक्षिण अफ्रीका से शिकस्त मिली थी उस वक्त दो वरिष्ठ अधिकारी ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे. हार के बाद वह खिलाड़ियों को खूब खरी-खोटी सुना रहे थे. इसके बाद वॉर्नर ने कहा था कि रिवर्स स्विंग कराने के लिए बॉल के साथ छेड़छाड़ करनी होगी. अधिकारियों ने इसके बाद अनुमति दी थी.' वॉर्नर के करीबी के इस बयान के बाद बवाल होना तय था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रवैये की वॉर्नर ही नहीं कई और खिलाड़ी भी आलोचना कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: सानिया मिर्जा अब नहीं हैं पाकिस्तान की बहू, शोएब मलिक ने कर दी पुष्टि! 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement