Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

सनराइजर्स हैदराबाद ने वॉर्नर को किया ब्लॉक, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

डेविड वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल ट्रॉफी दिलाई थी. उन्हें अपनी पुरानी फ्रैंचाइजी द्वारा ब्लॉक किए जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद ने वॉर्नर को किया ब्लॉक, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

David Warner SRH

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर को ब्लॉक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम और X (पूर्व में ट्विटर) पर ब्लॉक कर दिया है. इसकी जानकारी वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से दी है. दरअसल, दुबई में जारी IPL 2024 ऑक्शन में हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप जीत के दो हीरोज पैट कमिंस (20.5 करोड़) और ट्रेविस हेड (6.8 करोड़) को खरीदा है. दोनों की तस्वीर को फ्रैंचाइजी ने अपने इंस्टा स्टोरी में लगाया है, जिसे ट्रेविस हेड ने रिशेयर किया है. वॉर्नर, हेड की इंस्टा स्टोरी को अपने स्टोरी से शेयर करना चाहते थे, लेकिन हैदराबाद द्वारा ब्लॉक किए जाने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाए. 

वॉर्नर ने हैदराबाद को दिलाई थी आईपीएल ट्रॉफी 

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर वॉर्नर को हैदराबाद ने 2014 आईपीएल ऑक्शन में खरीदा था. इसके बाद उन्हें 2015 में कप्तानी सौंपी गई थी. वॉर्नर ने हैदराबाद के फैसले को सही साबित करते हुए अपनी कप्तानी में 2016 में आईपीएल ट्रॉफी दिलाई थी. उस सीजन उन्होंने 848 रन भी बनाए थे. बॉल टेम्परिंग स्कैंड में फंसने की वजह से हैदराबाद ने वॉर्नर से कप्तानी छीन ली थी और आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था. 

वॉर्नर फिलहाल दिल्ली की टीम से खेलते हैं. टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान को ब्लॉक करने के हैदराबाद के रवैये पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और इस फ्रैंचाइजी की क्लास लगा रहे हैं.

 

एक यूजर ने लिखा - उस खिलाड़ी ने उन्हें आईपीएल ट्रॉफी दिलाई, फिर भी उसके साथ ऐसा बर्ताव. सबसे खराब फ्रैंचाइजी

 

एक अन्य यूजर ने लिखा - यह हैदराबाद का सबसे खराब रवैया है

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement