स्पोर्ट्स
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में डेविड वार्नर पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया. जिसकी वजह से अब वार्नर ने पाकिस्तान सुपर लीग की तरफ रुख कर लिया है. उन्होंने पीएसएल सीजन 10 के ड्रॉफ्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए आने वाला समय अच्छा हो सकता है. इस बार पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में दुनियाभर के बड़े - बड़े क्रिकेटर आने वाले सीजन में खेलते हुए दिखाई दे सकते है. जिसकी वजह से पीएसएल का फायदा होगा. इस लिस्ट में उनका खिलाड़ियों का नाम शामिल है. जो आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेली जानी है. जिस कारण से पाकिस्तान क्रिकेट लीग का आयोजन आईपीएल के समय पर होगा.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर के अलावा एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, सीन एबॉट और कॉलिन मुनरो, टिम साउदी, जेमी नीशाम जैसे 20 खिलाड़ियों ने पीएसएल के ड्रॉफ्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है. इन नामों को PSL 10वें सीजन के लिए पीसीबी की मंजूरी मिल गई है.
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में नहीं मिला खरीददार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व डेविड वार्नर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला. जिसकी वजह से वार्नर को पाकिस्तान की तरफ रुख करना पड़ा. आईपीएल में वार्नर का कई साल से जलवा रहा है. अगर वार्नर को पीएसएल में कोई खिलाड़ी चुन लेता है तो ये वार्नर का पहला सीजन होगा.
वार्नर के अलावा केन विलियमसन को भी आईपीएल 2025 के नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा. विलियमसन भी पाकिस्तान प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आ सकते है.
डेरिल मिचेल और टिम साउथी में आएंगे नजर
पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सीजन के लिए कई स्टार खिलाड़ियों ने अपना नाम ड्रॉफ्ट में शामिल करवाया है. जिसमें न्यूूजीलैंड के टिम साउथी और डेरिल मिचेल का नाम भी शामिल है.
इन दोनों क्रिकेटरों को आईपीएल नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा है. जबकि मिचेल पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे थे. उनको सीएसके ने 2024 के नीलामी में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था.
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.