Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

MS Dhoni के फैन ने किया 'Suicide', माही की दीवानगी में अपने घर को भी रंगवा चुका है पीला, देखें तस्वीरें

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के एक फैन ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है, जिसकी खबरे सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

Latest News
MS Dhoni के फैन ने किया 'Suicide', माही की दीवानगी में अपने घर को भी रंगवा चुका है पीला, देखें तस्वीरें

MS DHONI, CSK

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के एक फैन ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है. धोनी का ये फैन साल 2020 में खूब सूर्खियां भी बटोर चुका है. धोनी और सीएसके की दीवानगी में फैन ने अपने घर को पीले रंग में रंगवाया भी था. सीएसके के कप्तान धोनी के इस फैन का नाम गोपी कृष्णनन था. वहीं रामाथम नाम के पुलिस अधिकारी ने बताया है कि 34 वर्षीय धोनी के फैन ने लगभग सुबह  4:30 बजे आत्महत्या कर ली. आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे पूरा मामला क्या है. 

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका, पाक के मुंह से छीना मैच, मिचेल-फिलिप्स रहे हीरो

एमएस धोनी के फैन कृष्णनन के भाई ने थांथी टीवी को बताया है कि कृष्णनन का पड़ोस के गांव के कुछ लोगों से पैसों की लेकर विवाद चल रहा था. कुछ दिन पहले ही कृष्णनन की इन लोगों से झड़प भी हुई थी. इस दौरान उसके काफी चोट भी आई थी और उसके बाद से वो काफी दुखी भी था. बता दें कि रामनाथम पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है. 

धोनी और सीएसके की दीवानगी में घर को रंगवाया था पीला

आपको बता दें कि एमएस धोनी के इस फैन ने साल 2020 में माही और चेन्नई सुपर किंग्स की दीवानगी में अपने घर को पूरी तरह पीला रंगवा लिया था. फैन ने अपने घर की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें उनके परिवार वाले भी नजर आए थे. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया के अधिकारिक अकाउंट पर इसकी फोटो शेयर की थी. 

धोनी ने भी की थी फैन की तारीफ

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने भी अपने इस फैन की जमकर तारीफ की थी. धोनी ने जब अपने फैन की इस तरह की दीवानगी को देखा, तो वो बहुत खुश हो गए थे. इतनी ही नहीं फैन ने अपने घर का नाम भी एमएस धोनी के नाम पर रखा था. हालांकि अगर अब धोनी ये खबर सुनते हैं, तो उन्हें काफी दुख भी होगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement