Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Cristiano Ronaldo: मैनचेस्टर यूनाइटेड से करार खत्म होने के बाद रोनाल्डो के सितारे गर्दिश में! 3500 रुपये के लिए खेलेंगे?

Cristiano Ronaldo Club Offer: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के बीच में ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अपना करार खत्म कर लिया है.

Cristiano Ronaldo: मैनचेस्टर यूनाइटेड से करार खत्म होने के बाद रोनाल्डो के सितारे गर्दिश में! 3500 रुपये के लिए खेलेंगे?

Cristiano Ronaldo

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) फुटबॉल की दुनिया के सबसे चर्चित और अमीर सितारों में हैं. एक दिन पहले ही उनके पुराने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उनसे करार खत्म किया है. इसके बाद से चर्चा चल रही है कि कौन सा क्लब कितनी बड़ी रकम देकर उनके साथ करार करेगा. हालांकि इस बीच चौंकाने वाली खबर आई है. एक गुमनाम से छोटे क्लब ने फुटबॉलर को 35 पाउंड प्रति सप्ताह पर खेलने के लिए ऑफर किया है. भारतीय रुपयों में यह रकम तकरीबन 3500 रुपये की होगी. 

3500 रुपये में खेलेंगे रोनाल्डो? 
एक 14 टियर नॉन लीग क्लब एफसी क्रिवे ने फुटबॉलर को यह ऑफर दिया है. क्लब ने रोनाल्डो को हर हफ्ते के लिए 35 पाउंड देने का प्रस्ताव दिया है. भारतीय रुपयों में यह रकम लगभग 3500 रुपए ,के करीब होगी. क्लब की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह किसी खिलाड़ी को उनकी ओर से दिया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा ऑफर है. ऐसा लग रहा है कि इस गुमनाम से क्लब ने यह सब महज चर्चा में रहने के लिए किया है. हालांकि सोशल मीडिया पर इस ऑफर को लेकर खूब जोक्स बन रहे हैं

यह भी पढें: रोनाल्डो की हॉट गर्लफ्रेंड का 'दुश्मन' मेसी से है खास कनेक्शन, जानें पूरा किस्सा

मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ दूसरी बार टूटा रोनाल्डो का रिश्ता 
रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते थे तब उन्हें हर हफ्ते पांच लाख पाउंड मिलते थे. भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 5 करोड़ रुपये की हुई. इससे पहले जुवेंट्स और रीयल मैड्रिड की ओर से भी उन्हें करोड़ों रुपये मिलते थे. फुटबॉल के अलावा रोनाल्डो बिजनेस, प्रमोशन, एंडार्समेंट से भी करोड़ों रुपये कमाते है. अरबों के मालिक इस फुटबॉलर के पास प्राइवेट आइलैंड, जेट और महंगी कारों का कलेक्शन है. स्पेन, पुर्तगाल समेत दुनिया के कई बड़े शहरों में उनके आलीशान घर और पैलेस हैं. 

यह भी पढें: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रोनाल्डो को दिखाया बाहर का रास्ता, फुटबॉलर ने याद दिलाया पुराना दर्द!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement