Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Champions Trophy 2025: 'भारत कुछ भी नहीं.. हम उसे हरा देंगे', पूर्व पाक कप्तान सरफराज अहमद ने टीम INDIA को लेकर क्यों कही ये बात

ICC Champions Trophy 2025: 2017 की जीत को याद करते हुए पाक कप्तान सरफराज अहमद ने भारत पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा है कि 'भारत कुछ भी नहीं हमने कई बड़ी टीमों को हराया हैं.'

Latest News
Champions Trophy 2025: 'भारत कुछ भी नहीं.. हम उसे हरा देंगे', पूर्व पाक कप्तान सरफराज अहमद ने टीम INDIA को लेकर क्यों कही ये बात

ICC Champions Trophy 2025

Add DNA as a Preferred Source

ICC Champions Trophy 2025 का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है. इसकी मेजबानी पाकिस्तान द्वारा की जा रही है. इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. टीम लगातार प्रैक्टिस कर रही है. वहीं भारत 2017 का बदला लेने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है. 2017 में भारत को हराकर पाकिस्तान ने ये खिताब अपने नाम किया था. उस टीम के कप्तान सरफराज अहमद थे. हालांकि इस बार सरफराज को टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन वह बाहर से अपनी टीम का खूब हौसला बढ़ा रहे हैं. 

2017 की जीत को किया याद
आईसीसी के साथ बातचीत के दौरान सरफराज ने 2017 की जीत को याद किया और कहा कि 'जब सेमीफाइलन में हमने इंग्लैंड को हरा दिया तो हमारे खिलाड़ियों का जोश सांतवे आसमान में था. फाइनल मुकाबले में हमारा भारत से होना था. टीम ने पूरी तैयारी कर ली थी.  हमें बस अपना शत प्रतिशत देना है. इसके अलावा खिलाड़ियों ने भी दमदार खेल दिखाया.' उन्होंने कहा, 'टीम में शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज जैसे सीनियर खिलाड़ियों के होने से एक अलग ही माहौल था. 

यह भी पढ़ें:  Mahakumbh 2025 को लेकर फैला रहे थे अफवाह, यूपी पुलिस ने गिराई गाज, 7 सोशल मीडिया अकाउंट पर दर्ज हुई FIR

'हमें अपना पूरा एफर्ट लगाना है'
सरफराज अहमद कहते हैं कि उस समय नए और यंग लड़कों को अच्छे से गाइड किया था. इसका असर टीम पर साफ दिखा. मैंने फाइनल से पहले सभी ये यही कहा कि रिजल्ट की टेंशन मत लो. बस हमें अपना पूरा एफर्ट लगाना है. यही रणनीति हमारे काम आ गई.' बात दें कि फाइनल मुकाबलें में टीम इंडिया की बैंटिग पूरी तरह फ्लॉप रही थी. भारत ने इस मुकाबले में 180 रनों से गंवा दिया था.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement