स्पोर्ट्स
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में दूसरे दिन उप कप्तान रवीद्र जडेजा ने शतक लगाते हुए महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जडेजा के अलावा केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने भी शतक बनाया.
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद में 2 अक्टूबर से खेला जा रहा है. मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय उप कप्तान रविंद्र जडेजा अलग ही फॉम में नजर आए. उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ दिया. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा के अलावा केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने शतक बनाया. रविद्र जडेजा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 200 से अधिक रनों की साझेदारी की हैं.
जडेजा का आउट करने में नाकाम
वेस्टइंडीज के गेंदबाज जडेजा को दूसरे दिन आउट करने में नाकाम रहे और वह दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भी नाबाद हैं. जडेजा 176 गेंदों में 104 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे. इस पारी के दौरान उन्होंने 15 चौकें और तीन छक्के लगाए. इसके अलावा 6 चौंके और 5 छक्के भी अपने नाम किए. दूसरी तरफ इस शतक के साथ रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली है, उन्होंने 6 शतक बनाएं थे.
यह भी पढ़ें: भारत-चीन के बीच 5 साल बाद हवाई सेवा बहाल, अक्टूबर में इस तारीख से शुरू होंगी डायरेक्ट फ्लाइट
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
टेस्ट क्रिकेट में जडेजा सबसे ज्यादा छक्के लगाने खिलाड़ी बन गए हैं. जडेजा से पहले केएल राहुल ने भारत के लिए शानदार शतक ठोका. उन्होंने 197 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 210 गेंदों में 104 रन बनाए. उन्होंने भी 15 चौंके और 5 छक्के अपने नाम किए हैं.
क्या रहा मैच का हाल
अगर मैच के हाल की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 44.1 ओवर में 162 रन बनाए थे, टीम की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 48 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली थी.वहीं. केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा की शतकीय पारी के दमपर भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बना दिए हैं. भारत 286 रनों की बढ़त हासिल कर चुका है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.