स्पोर्ट्स
IND vs WI squad: एशिया कप के बीच 2 अक्टूबर से भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है जिसके लिए squad का ऐलान BCCI ने कर दिया है.
IND vs WI squad: भारतीय टीम 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. एशिया कप 2025 के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर दुबई में प्रेस कांफ्रेंस कर 15 सदस्यीय स्क्वाड का घोषणा कर दी हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने इस स्क्वाड में कई खिलाड़ियों को तो बाहर किया है तो वहीं कई खिलाड़ियों को नई जिम्मेदारी सौंपी हैं. आइए जानने हैं पूरी squad.
Presenting #TeamIndia's squad for the West Indies Test series #INDvWI | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/S4D5mDGJNN
— BCCI (@BCCI) September 25, 2025
शुभमन गिल करेंगे कप्तानी
वेस्टइंडीज के इस दौरे की कप्तानी शुभमन गिल ही करेंगे. जिन्होंने बतौर कप्तान अपनी पहली टेस्ट सीरीज में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे थे. इस टीम में बीसीसीाई की तरफ रवींद्र जडेजा के बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. जडेजा इस वेस्टइंडीज के दौरे पर उपकप्तान रहेंगे. जबकि इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान ये जिम्मेदारी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कंधों पर थी. लेकिन जब वो चौथे टेस्ट में चोटिल होकर बाहर हो गए तो फिर उनकी जगह केएल राहुल उपकप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे थे.
इंग्लैंड सीरीज में जडेजा का अच्छा प्रदर्शन
जडेजा ने इंग्लैंड में 10 पारियों में 86.00 के असाधारण औसत से 516 रन बनाए. उन्होंने सीरीज में छह अर्धशतक लगाए, और भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में छह अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. शुभमन गिल, केएल राहुल और जो रूट के बाद इंग्लैंड की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी जडेजा थे. अगर उनकी गेंदबाजी की बात की जाए तो
उन्होंने 3.56 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट भी लिए, जिसमें मैनचेस्टर टेस्ट में चार विकेट भी शामिल हैं.
ये रही वेस्टइंडीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.