Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़, देखिए पूरी लिस्ट

टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा संयुक्स रूप से पहले स्थान पर हैं. देखिए भारतीय बल्लेबाज़ों की सूची

Latest News
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़, देखिए पूरी लिस्ट

T20 में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपने करियर का पहला शतक जड़ा. ऐसा करने वाले वो सिर्फ पांचवें भारतीय बल्लेबाज़ बने. उन्होंने इस दौरान 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और सबसे तेज़ शतक (Fastest T20 Century) पूरा करने के मामले में वो तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए.

T20 क्रिकेट में विराट कोहली बन सकते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़

भारत के लिए टी20 क्रिकेट में पहला शतक सुरेश रैना (Suresh Raina) के नम दर्ज है, जिन्होंने साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. भारत का दूसरा शतक भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही आया था लेकिन इस बार शतक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जड़ा था. हिटमैन शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था.

Video : विराट कोहली पर सवाल उठाने वालों पर बरसे रोहित शर्मा

रोहित सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले टी20 क्रिकेट इतिहास के संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज़ हैं. अफ्रीकी बल्लेबाज़ डेविड मिलर ने भी उसी साल बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था. इसके बाद केएल राहुल ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 46 गेंदों में अपना पहला टी20 शतक जड़ कर इस सूची में जगह बना ली.

इस सूची में सूर्या तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने रविवार को खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुक़ाबले में 48 गेंदों में शतक जड़ा था. इसी साल दीपक हुड्डा ने आयरलैंड के खिलाफ अपने करियर का पहला शतक जड़ा था और वो भी इस सूची में शामिल हो गए.

टी20 में सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज़

  • रोहित शर्मा - 35 गेंद
  • केएल राहुल- 46 गेंद
  • सूर्यकुमार यादव- 48 गेंद
  • केएल राहुल- 53 गेंद
  • दीपक हुड्डा- 55 गेंद
  • रोहित शर्मा- 56 गेंद
  • रोहित शर्मा- 58 गेंद
  • सूरेश रैना- 59 गेंद

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement