Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Video: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में'एंटी-रेसिज्म' जेस्चर को लेकर हुआ विवाद, मिस्र के कोच से भिड़े लियोनल मेसी

Lionel Messi Fight with Egypt Coach: मैच के बाद मिस्र के कोच होसाम हसन और लियोनल मेसी आपस में भिड़ गए. इतना ही नहीं, इजिप्ट के कोच ने मेसी को एंटी-रेसिज्म' जेस्चर किया.

Latest News
Video: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में'एंटी-रेसिज्म' जेस्चर को लेकर हुआ विवाद, मिस्र के कोच से भिड़े लियोनल मेसी

Lionel Messi Fight with Egypt Coach (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में अर्जेंटीना ने 3-2 से अपने नाम किया. हालांकि, खेल के शुरुआत में मिस्र की टीम 2-0 से आगे चल रही थी और ऐसा लग रहा था कि आसानी से मुकाबला भी जीत लेगी. लेकिन अर्जेंटीना दमदार कमबैक किया और सिर्फ 15 मिनट में एक के बाद एक तीन गोल दाग दिए. हालांकि, उसके बाद दोनों टीमों के बीच माहौल काफी गरम हो गया और मिस्र की टीम अपनी नाराजगी को दबा नहीं पाई. उसके बाद मिस्र के कोच होसाम हसन और लियोनल मेसी आपस में भिड़ गए. इतना ही नहीं, इजिप्ट के कोच ने मेसी को एंटी-रेसिज्म' जेस्चर किया. उसके बाद फिर अंपायर और खिलाड़ियों को बीच-बचान करना पड़ा. वहीं अब मिस्र के कोच ने इसपर खुलकर बात की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

मैं फीफा वर्ल्ड कप नहीं देखूंगा- मिस्र के कोच

मिस्र टीम के कोच होसाम हसन पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "अर्जेंटीना की जीत बिल्कुल भी जायज नहीं है. मैं वादा करता हूं कि आज लौटने के बाद मैं इस वर्ल्ड कप में फुटबॉल बिल्कुल नहीं देखूंगा, क्योंकि इसमें कोई इंसाफ नहीं है. मेरा निजी विरोध ये है कि मैं ये वर्ल्ड कप दोबारा नहीं देखूंगा, जब मैं घर और अपने देश वापस जाऊंगा, तो मैं इसे नहीं देखूंगा."

उन्होंने आगे कहा, "जीतने का हक हमारा था और मैं ये नहीं कहना चाहता कि हमारी किस्मत खराब थी, बिल्कुल भी नहीं. हमने सम्मान के साथ विदाई ली, हमारी तरफ से सम्मान बना रहा. लेकिन मैच का नतीजा, जिस पर बहुत ज़्यादा असर डाला गया था, FIFA की फेयर प्ले और सम्मान की बातों से कोसों दूर था. आज न तो सम्मान दिखा और न ही निष्पक्ष खेल. हम मौजूदा चैंपियन से बेहतर दिखे, हर लिहाज से बेहतर. लेकिन नतीजे पर पिच के अंदरूनी और पिच के बाहर के बाहरी कारकों का असर पड़ा."

हसन ने फीफा पर लगाए आरोप!

उन्होंने कहा, "शायद वो वर्ल्ड चैंपियंस को कॉम्पिटिशन में बनाए रखना चाहते थे. शायद वो चाहते थे कि मेसी रेस में बने रहें. फुटबॉल में कभी-कभी तकनीकी पहलुओं से परे बाहरी कारक भी काम करते हैं. वर्ल्ड चैंपियंस को हर स्तर पर समर्थन मिला. मैं इसे सुंदर शब्दों में कहना चाहता हूं और कह सकता हूं कि किस्मत खराब थी, लेकिन हमारे साथ गलत व्यवहार हुआ है और ये अन्याय है."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement