Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Commonwealth Games 2022: 30 जुलाई को होने वाले भारत के मुक़ाबलों का पूरा शेड्यूल, इन खेलों से आ सकता है पदक

Commonwealth Games 2022: तीसरे दिन का पूरा कार्यक्रम, जानें कब होगा कौन सा मुक़ाबला और किस खेल से मिल सकता है भारत को आज पदक.

Commonwealth Games 2022: 30 जुलाई को होने वाले भारत के मुक़ाबलों का पूरा शेड्यूल, इन खेलों से आ सकता है पदक

Day 3: India's Schedule for CWG22

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत का बर्मिंघम में शुक्रवार को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में गेम्स के लिहाज से पहला दिन काफी मिला-जुला रहा. भारतीय बैडमिंटन टीम ने शुक्रवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) में पाकिस्तान के खिलाफ 5-0 से क्लीन स्वीप करते हुए अपनी मिश्रित टीम खिताब की रक्षा की शुरुआत की. तो क्रिकेट में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे रविवार को पाकिस्तान से मुक़ाबला करना है.

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, तो बाद में फिजी के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की. मुक्केबाजी में शिवा थापा ने पाकिस्तान के सुलेमान बलूच के खिलाफ अपने पुरुषों के 63.5 किग्रा राउंड ऑफ 32 बाउट में जीत हासिल की तो भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने अभियान के पहले मैच में घाना को 5-0 से रौंद दिया.

इस एथलीट के ग्लैमरस लुक के आगे फेल हैं हीरोइनें, कॉमनवेल्थ गेम्स में करेगी देश का नाम रोशन

आज होने वाले भारत के मुक़ाबलों पर एक नज़र डालते है और जानते हैं कहां से पदक आने की संभालवना है.

तैराकी:

3.06 PM: पुरुषों की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल - हीट 3: कुशाग्र रावत कलात्मक

जिमनास्टिक:

रात 9 PM- महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन : रीतुजा नटराज, प्रोतिस्थ सामंत और प्रणति नाइक

एथलेटिक्स:

दोपहर 1.30 PM- पुरुष मैराथन फाइनल: नितेंद्र सिंह रावत

बैडमिंटन:

दोपहर 1.30 PM- मिश्रित टीम ग्रुप A: भारत बनाम श्रीलंका

रात 11.30 PM- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

मुक्केबाजी:

शाम 5 PM- 54-57 किग्रा (फेदरवेट) राउंड ऑफ 32 - हुसामउद्दीन मोहम्मद

रात 12 PM- 66-70 किग्रा (लाइट मिडलवेट) राउंड ऑफ 16: लवलीना बोरगोहेन

देर रात 1 बजे 86-92 किग्रा (हैवीवेट) राउंड ऑफ 16: संजीत  

स्क्वाश:

5 PM- पुरुष एकल राउंड ऑफ 32: रामित टंडन

6.15 PM- सौरव घोषाल

5.45- महिला एकल राउंड ऑफ 32 सुनाया सारा, कुरुविला, जोशना चिन्नपा

टेबल टेनिस:

2 PM- महिला ग्रुप 2: भारत बनाम गुयाना

4 PM- पुरुष ग्रुप 3: भारत बनाम नॉर्दन आयरलैंड

साइकिलिंग:

02.30 - 6.15 PM- महिला स्प्रिंट क्वालीफाइंग: मयूरी लेट, त्रियशा पॉल

2.30 PM - 6.15 PM- महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफाइंग: मीनाक्षी

8.30 PM - 11.30 PM- पुरुषों की केरिन पहला दौर: एसो एल्बेन

एक हाथ में गेंद थी और दूसरे हाथ से बिखेर दी स्टंप, ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर की बड़ी गलती का Video देखिए

हॉकी:

11.30 PM- महिला पूल A: भारत बनाम वेल्स

भारोत्तोलन:

पुरुष 55 किग्रा: संकेत सरगर (दोपहर 1.30 PM)

पुरुष 61 किग्रा: गुरुराजा (शाम 4.15 PM)

महिला 49 किग्रा: मीराबाई चानू (रात 8 PM)

महिला 55 किग्रा: एस बिंद्यारानी देवी (रविवार को 12:30 PM)

लॉन बॉल:

1 PM - 6.15 PM- पुरुष ट्रिपल: भारत बनाम माल्टा

1 PM – 6.15 PM-महिला एकल: तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स)

7.30 PM – 12.45- पुरुष युगल: भारत बनाम कुक आइलैंड्स

7.30 PM - 12.45 PM-महिला फोर : भारत बनाम कनाडा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement