Advertisement

Watch: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में Chris Martin ने किया Jasprit Bumrah जिक्र, झूम उठा मुंबई स्टेडियम

क्रिस मार्टिन ने मुंबई के एक कॉन्सर्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लेकर महफिल लूट ली है.

Latest News
Watch: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में Chris Martin ने किया Jasprit Bumrah जिक्र, झूम उठा मुंबई स्टेडियम

क्रिस मार्टिन-जसप्रीत बुमराह

Add DNA as a Preferred Source

कोल्डपेल के पॉपुलर सिंगर क्रिस मार्टिन ने बीती रात यानी 18 जनवरी शनिवार को मुंबई में एक कॉन्सर्ट किया था. इस दौरान मार्टिन ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिया और महफिल लूट ली है. मार्टिन ने कॉन्सर्ट में अपना पॉपुलर गाना 'ए स्काई फुल ऑफ स्टार्स' गाया. आइए जानते हैं कि उन्होंने बुमराह को लेकर क्या कहा है. 

मार्टिन ने कॉन्सर्ट में लिया बुमराह का नाम

कोल्डप्ले के मशहूर गायक क्रिस मार्टिन ने मुंबई में कॉन्सर्ट किया है, जहां उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लेकर महफिल लूट ली है. मार्टिन ने मजाक में कहा, "रुको, हमें जल्दी शो खत्म करना होगा. क्योंकि जसप्रीत बुमराह बैकस्टेज पर खड़े हैं और वो आकर क्रिकेट खेलना चाहते है. वो मुझे गेंदबाजी करना चाहते हैं. बस मार्टिन की ये बात सुनकर मुंबई स्टेडियम में दर्शक खुशी से झूमने लगे."

आपको बता दें कि क्रिस मार्टिन ने कॉन्सर्ट में सभी फैंस का हिंदी में शुक्रिया अदा किया. इससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया. इसके अलावा उन्होंने एक पोस्टर पर लिखा 'जय श्री राम'. इसे पढ़कर फैंस काफी खुश हो गए. बता दें कि बुमराह इस कॉन्सर्ट में मौजूद नहीं थे. 

चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे बुमराह

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर.

यह भी पढ़ें- योगराज सिंह ने BCCI के इस फैसले का किया समर्थन, भारतीय खिलाड़ियों को सुनाई खरी-खोटी

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement