Advertisement

Cheteshwar Pujara अपने 100वें टेस्ट से पहले आज मना रहे खास दिन, 10 साल पहले आज के दिन बदल गई थी जिंदगी

Cheteshwar Pujara 10TH Anniversary: दिल्ली में टीम इंडिया जब ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज का दूसरा टेस्ट चेतेश्वर पुजारा के करियर का 100वां टेस्ट होगा.

Cheteshwar Pujara अपने 100वें टेस्ट से पहले आज मना रहे खास दिन, 10 साल पहले आज के दिन बदल गई थी जिंदगी

Cheteshwar Pujara 10th Anniversary 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट (Ind Vs Aus Test) सीरीज का दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाना है. प्लेइंग 11 में चेतेश्वर पुजारा की जगह पक्की है और यह उनका 100वां टेस्ट भी होगा. हालांकि पुजारा के लिए आज यानी 13 फरवरी का दिन भी बहुत खास है. यह उनकी शादी की सालगिरह का दिन है और आज वह अपनी 10वीं एनिवर्सरी मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस के साथ अपनी खुशी साझा की है. 

पूजा के साथ पुजारा की हुई थी अरेंज मैरिज 
चेतेश्वर पुजारा और पूजा की शादी 10 साल पहले हुई थी. दोनों की शादी अरैंज मैरिज थी और परिवार ने ही उनकी पहली मुलाकात कराई थी. पुजारा कहते हैं कि पूजा से मिलते ही उन्हें लगा कि उन दोनों की जिंदगी साथ में काफी अच्छी बीतेगी. 

पुजारा ने 10 साल के सफर का एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें उनकी जिंदगी और प्यार के खास पल है. कपल की एक 5 साल की बेटी अदिति भी है. अदिति और पूजा के साथ अक्सर वह अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते हैं. 

यह भी पढ़ें: WPL Auction 2023: ये हैं पहली 5 महिला करोड़पति क्रिकेटर, लिस्ट में देखें किस किस का नाम है शामिल  

पूरी तरह से फैमिली मैन हैं पुजारा 
पुजारा के बारे में विराट कोहली ने एक टीवी शो में कहा था कि वह टीम के सबसे शरीफ खिलाड़ी हैं और काफी ज्यादा पूजा-पाठ करते हैं. पुजारा के मैच के दौरान उनकी पत्नी और बेटी भी अक्सर स्टैंड में दिखती हैं. कहा जाता है कि पुजारा काफी शर्मीले स्वभाव के हैं लेकिन पूजा से जब उनकी पहली मुलाकात हुई थी तो काफी देर तक दोनों के बीच बात होती रही थी. करियर की बात की जाए तो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज ने शतक लगाया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में वह कुछ कमाल नहीं कर पाए. हालांकि फैंस को उम्मीद है कि इस सीरीज में वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

यह भी पढ़ें: नागपुर में रोहित के तूफान के बाद दिल्ली में विराट कोहली निकालेंगे ऑस्ट्रेलिया का दम, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement