Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

पहाड़ों पर छुट्टियां मना रहे हैं Cheteshwar Pujara और Mohammed Shami, तस्वीरें देख कहेंगे ये तो शूटिंग लोकेशन है

Pujara Shami Snowy Holiday In Mountains: चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद शमी फिलहाल क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां मना रहे हैं.

पहाड़ों पर छुट्टियां मना रहे हैं Cheteshwar Pujara और Mohammed Shami, तस्वीरें देख कहेंगे ये तो शूटिंग लोकेशन है

Pujara And Shami Holiday Pics

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद शमी फिलहाल क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. दोनों छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों पर गए हैं. बर्फबारी का आनंद लेते हुए पुजारा और शमी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं. पुजारा की इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश हैं. टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के साथ उनकी पत्नी और बेटी भी छुट्टियां मनाने के लिए गए हैं. हालांकि क्रिकेटर ने अपनी लोकेशन की जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन फैंस कमेंट में उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वह हिमाचल प्रदेश में हैं. 

मोहम्मद शमी चोट की वजह से बांग्लादेश सीरीज में नहीं खेले थे 
मोहम्मद शमी चोटिल होने की वजह से बांग्लादेश दौरे पर नहीं खेल पाए थे. टी20 वर्ल्ड कप के बाद से शमी चोटों से परेशान चल रहे हैं.

कंधे में चोट की वजह से उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था. अब वह फिट होकर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे. फिलहाल महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले वह छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं. पुजारा ने अपनी और शमी की बर्फबारी का मजा लेते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. 

यह भी पढ़ें: कार हादसे में ऋषभ पंत की BMW का निकला कचूमर, अस्पताल में भर्ती पंत को देख हिल जाएंगे

पुजारा ने परिवार के साथ भी शेयर की तस्वीरें 
चेतेश्वर पुजारा ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में एक शतक भी लगाया था और फिलहाल वह छुट्टियों पर हैं. पुजारा ने बर्फबारी का आनंद लेने के अलावा कुछ और फोटो भी शेयर की हैं. इसमें वह पत्नी और बेटी के साथ इंजॉय करते दिख रहे हैं. पुजारा ने इन्हें कैप्शन दिया है कि साल के सबसे सुंदर दिनों का आनंद वह दुनिया के सबसे सुंदर लोगों के साथ ले रहे हैं. 

अपनी कुछ और तस्वीरें भी की हैं शेयर

तस्वीरें देखकर इतना तो समझ में आ रहा है कि मैदान पर हमेशा संयत और गंभीर रहने वाले पुजारा छुट्टियों का भरपूर मजा ले रहे हैं. 

यह भी पढे़ं: क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट, सिर और पैर में आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement